Skip to content
  • 🌍देश/विदेश
  • 🏛️राजनीति
  • 🏏खेल
  • 🎓शिक्षा
  • 🩺स्वास्थ्य
  • 📱तकनीक
  • 🎬मनोरंजन
  • 🚓अपराध
  • 💼व्यापार / बिज़नेस
Realtodaynews

Realtodaynews

India's fastest news network

  • Home
  • contact us
  • Blog
  • Toggle search form
  • सुप्रीम कोर्ट में आज बड़ी सुनवाई,पर्यावरण, परंपरा और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम मामलों पर आज सुनवाई Uncategorized
  • CM भगवंत मान बोले- अकाल तख्त को चैलेंज करने की बात नकली; 2 बैग सबूत सौंपे, नंगे पैर 40 मिनट पेशी में आए सामने Uncategorized
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गाजा शांति योजना पर अमेरिकी प्रस्ताव को मंजूरी दी Uncategorized
  • अमित शाह के बंगाल दौरे पर विरोध प्रदर्शन, कोलकाता में कांग्रेस ने लगाए गो बैक के नारे Uncategorized
  • ईरान में इजरायल के लिए जासूसी के आरोप में आरोपी को फांसी Uncategorized
  • कैसे अमेरिका वेनेजुएला के राष्ट्रपति को उठा ले गया: मिसाइल सिस्टम शोपीस बने रहे, सैनिकों को चलाना तक नहीं आता था Uncategorized
  • रांची में विराट और रोहित शर्मा दोनों खिलाड़ियों के वर्ल्ड रिकॉर्ड ,हिटमैन का छक्का तूफ़ान, विराट का 52वां शतक, स्टेडियम में जश्न Uncategorized
  • बांग्लादेश में मानवता शर्मसार, हिंदू विधवा से गैंगरेप, परिजनों को बंद कर बनाई दरिंदगी की साजिश Uncategorized

राबड़ी आवास किसी की बपौती नहीं: खाली नहीं करेंगे तो पुलिस एक्शन होगा बोले गिरिराज; RJD बोली- लालू जी को बंगले से कोई नहीं निकाल सकता

Posted on नवम्बर 27, 2025नवम्बर 27, 2025 By realtodaynews94@gmail.com कोई टिप्पणी नहीं राबड़ी आवास किसी की बपौती नहीं: खाली नहीं करेंगे तो पुलिस एक्शन होगा बोले गिरिराज; RJD बोली- लालू जी को बंगले से कोई नहीं निकाल सकता में

बिहार की सियासत में एक बार फिर वही पुराना बंगला सुर्खियों में है, जिसे लोग “राबड़ी आवास” के नाम से जानते हैं।

पटना के 10 सर्कुलर रोड पर स्थित यह विशाल सरकारी बंगला पिछले 28 साल से लालू प्रसाद यादव के परिवार का आशियाना रहा है। मंगलवार को बिहार भवन एवं निर्माण विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को इस बंगले को खाली करने का नोटिस थमा दिया।

राबड़ी देवी को भेजा गया नोटिस

यह पहला मौका नहीं है जब लालू परिवार को अपने बंगले से बेदखली की धमकी मिली हो – ठीक 20 साल पहले भी यही नाटक हुआ था, बस उस समय रोल उलटे थे।

1997 से 2025 तक: बंगले की पूरी कहानी-

25 जुलाई 1997:

चारा घोटाला मामले में गिरफ्तारी तय देख लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और अपनी पत्नी राबड़ी देवी को बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री बनवा दिया।

30 जुलाई 1997:

लालू जेल चले गए, लेकिन 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला परिवार के पास ही रहा।

1997-2005: राबड़ी देवी तीन बार मुख्यमंत्री बनीं। इस दौरान आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री निवास 1 अणे मार्ग था, लेकिन लालू परिवार ने 10 सर्कुलर रोड को ही अपना मुख्य ठिकाना बनाए रखा।

फरवरी 2005: नीतीश कुमार पहली बार (कुछ महीनों के लिए) मुख्यमंत्री बने। राबड़ी देवी सत्ता से बाहर हुईं।

24 नवंबर 2005:

नीतीश कुमार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। अब राबड़ी देवी को 1 अणे मार्ग (मुख्यमंत्री का आधिकारिक निवास) खाली करना था।

2005 का ड्रामा: राबड़ी देवी ने तय समय में 1 अणे मार्ग नहीं छोड़ा। भवन निर्माण विभाग ने सख्त नोटिस भेजा – “7 दिन में खाली करें वरना जबरन बेदखल कर दिया जाएगा”। आखिरकार 1 अणे मार्ग खाली हुआ और राबड़ी देवी को पूर्व मुख्यमंत्री कोटे से 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला ही स्थायी रूप से आवंटित कर दिया गया। तब से आज तक यानी पूरे 20 साल से लालू परिवार यहीं रह रहा है।

2025 में फिर वही नोटिस, नया पता:

मंगलवार को भवन निर्माण विभाग ने फिर नोटिस जारी किया। इस बार कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर राबड़ी देवी को अब विधान परिषद कोटे का बंगला (पटना केन्द्रीय पुल के पास हार्डिंग रोड, आवास संख्या-39) आवंटित किया जा रहा है, इसलिए 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला तुरंत खाली किया जाए।

लालू परिवार का तीखा जवाब:-

तेजप्रताप यादव (लालू के बड़े बेटे):

“छोटे भाई (नीतीश कुमार) ने शपथ लेते ही बड़े भाई (लालू) का बंगला खाली करवाने का फरमान सुना दिया। 28 साल से जिस घर से लाखों कार्यकर्ताओं का भावनात्मक रिश्ता जुड़ा था, उसे एक सरकारी कागज ने उजाड़ दिया। नीतीश-लालू के भैयारी रिश्ते का भी अंत हो गया। इतिहास नीतीश कुमार के दोनों हाथों में कालिख लिए इंतज़ार कर रहा है।”

रोहिणी आचार्या (लालू की बेटी, जिन्होंने पिता को किडनी दी): ठीक 12 दिन पहले यानी 15 नवंबर को रोते-धोते इसी बंगले को छोड़कर दिल्ली चली गई थीं। अब फिर पूरा परिवार बेघर होने की कगार पर है।-

राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल:

“किसी भी कीमत पर राबड़ी आवास नहीं छोड़ा जाएगा। यह लालू परिवार को अपमानित करने की सोची-समझी साजिश है। नीतीश कुमार 20 साल से मुख्यमंत्री हैं, अब जाकर याद आया?”

बीजेपी-जेडीयू खेमे की बयानबाजी:-

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह:

“बिहार में कानून का राज है। सरकारी बंगला किसी की बपौती नहीं। लालू हों, राबड़ी हों या कोई और – कानून के दायरे में रहना होगा। नहीं खाली किया तो पुलिस हटा देगी।”

बीजेपी नेता नीरज कुमार (तंज कसते हुए):

“जब राबड़ी देवी बंगला खाली करेंगी तो टोंटी, नल, पंखे चोरी न हो जाएं, इसका विशेष ध्यान रखें।”

अभी बंगले में कौन-कौन रह रहा है ? :-

फिलहाल 10 सर्कुलर रोड में – लालू प्रसाद यादव – राबड़ी देवी – तेजस्वी यादव, उनकी पत्नी राजश्री और बेटी कात्यायिनी – मीसा भारती (कभी-कभार) तेजप्रताप यादव को लालू ने पहले ही पार्टी और परिवार से बाहर का रास्ता दिखा चुका है, इसलिए वह अलग रहते हैं।

आगे क्या ? :-

राजद के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि यह नोटिस सिर्फ कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के बीच पिछले 30 साल के सियासी रिश्ते को खत्म करने की आखिरी कोशिश है। पार्टी कानूनी और सड़क दोनों मोर्चों पर इस फैसले का विरोध करेगी।

दूसरी तरफ सरकार का साफ कहना है –

“नियम सबके लिए एक समान हैं। पूर्व मुख्यमंत्री को पूर्व मुख्यमंत्री कोटे का ही बंगला मिलेगा।”अब देखना यह है कि 2005 वाला इतिहास दोहराया जाएगा या इस बार लालू परिवार बंगला बचाने में कामयाब हो पाएगा। फिलहाल बिहार की सियासत में एक ही सवाल गूंज रहा है – बंगला जाएगा या भैयारी बच जाएगी?

रिपोर्ट

अंकित शेखावत

🏛️राजनीति Tags:Bihar, Lalu Yadav

पोस्ट नेविगेशन

Previous Post: धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस अनीता राजः आखिर क्यों नहीं थम रहे आँसू
Next Post: 20 साल बाद भारत को मिली कॉमनवेल्थ गेम्स में बड़ी मेजबानी अहमदाबाद के 2030 में होगा इसका अयोजन

Related Posts

  • कांग्रेस की रैली में ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ नारे पर संसद में भारी हंगामा, नड्डा ने राहुल-सोनिया से माफी की मांग की 🏛️राजनीति
  • लखीसराय में डिप्टी CM की रैली में खुलेआम हवाई फायरिंग, सुशासन का दावों पर उठे सवाल 🏛️राजनीति
  • कर्नाटक कांग्रेस में सीएम पद की खींचतान खत्म? सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार ने एक मंच पर दिखाई एकजुटता, हाईकमान के दखल से आया सुलह का संदेश 🏛️राजनीति
  • राबड़ी देवी का 10 सर्कुलर रोड बंगला छिनने की कगार पर, 5 सीटें घटते ही राबड़ी देवी के नए बंगले पर भी खतरा 🏛️राजनीति
  • मतदाता सूची की ‘सफाई’ या लोकतंत्र की हत्या? SIR पर देश भर में बवाल 🏛️राजनीति
  • संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, PM मोदी ने विपक्ष से की सकारात्मक भूमिका की अपील 🏛️राजनीति

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Categories

Latest Posts

  • DUSU Election Result 2026, ABVP का 3 सीटों पर कब्जा, निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास; जानिए नतीजों के बड़े मायने
  • मोदी सरकार में गर्भवती महिला को खाट पर ढोना पड़ रहा है
  • BJP सरकार ने पटना में छात्रों पर बरसाई लाठियां
  • BJP के एक और रेपिस्ट नेता की खुल गई पोल
  • BJP को बंगाल जितने से बांग्लादेश को फायदा

Latest Posts

  • DUSU Election Result 2026, ABVP का 3 सीटों पर कब्जा, निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास; जानिए नतीजों के बड़े मायने
  • मोदी सरकार में गर्भवती महिला को खाट पर ढोना पड़ रहा है
  • BJP सरकार ने पटना में छात्रों पर बरसाई लाठियां
  • BJP के एक और रेपिस्ट नेता की खुल गई पोल
  • BJP को बंगाल जितने से बांग्लादेश को फायदा

Calendar

अक्टूबर 2026
सोम मंगल बुध गुरु शुक्र शनि रवि
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« सितम्बर    
  • NASA Confirms Water on the Moon’s South Pole, Plans Crewed Mission by 2028 Uncategorized
  • इजरायल और अमेरिका ने किया ईरान पर हमला Uncategorized
  • खगड़िया में BJP नेता पर अपराधियों ने चलाई गोली,गोली लगते ही पत्नी को फोन पर कहा बचा लो मुझे, जल्दी आओ हालत खराब है 🌍वैश्विक
  • राजस्थान के हनुमानगढ़ में बेकाबू हुआ किसानों का गुस्सा,फैक्ट्री में घुसकर तोड़फोड़, 14 गाड़ियां जलीं,पुलिस पर पथराव, MLA घायल,इलाके में इंटरनेट बंद Uncategorized
  • मेयर ममदानी का उमर खालिद को लिखा पत्र, कहा तुम अकेले नहीं हो ,8 अमेरिकी सांसदों ने भी जमानत की मांग की Uncategorized
  • चुनावी धमाके के बाद अचानक गायब हुए तेजस्वी, हार के 20 दिन बाद परिवार के साथ यूरोप रवाना 🏛️राजनीति
  • पंजाबी सिंगर हरमन की एक्सीडेंट में मौत: घर लौटते वक्त ट्रक से टकराई कार, शूटिंग से लौट रहे थे मिस पूजा संग हिट हुई थी जोड़ी Uncategorized
  • आर्मी एरिया से बाहर पहली बार जयपुर में भव्य सैन्य परेड, ताकत का जोरदार प्रदर्शन Uncategorized

About Realtodaynews

Realtodaynews ek independent digital news platform hai jo aapko deta hai fast, real aur verified news updates.
Humari team ka focus hai ki har reader tak clear, simple aur sachchi khabar pohchayi ja sake — bina kisi bias, drama ya misinformation ke.

Humara belief simple hai:
“News wahi jo real ho, real wahi jo verified ho.”

  • Aap tak fast aur accurate news pahunchana
  • Fake news aur misinformation se door rehkar verified content provide karna
  • Neutral journalism ko promote karna
  • Har important issue ko simple language me explain karna
  • Har age group ke readers ko usable, sharable aur meaningful content dena

✅ WHY Realtodaynews?

  • Super fast breaking news
  • Pure verified content
  • Genuine journalism, no clickbait
  • Professional writers & editors
  • Har news ka proper research aur cross-check

✅ DISCLAIMER

Realtodaynews par publish hone wali sari news aur content research-based aur trusted sources par tayyar ki jati hai.
Hum kisi political party, organization ya individual se influenced nahi hain.
Website par available information general purpose ke liye hai. Kisi bhi decision ke liye reader khud zimmedar hoga.

Information

  • Contact No : 6287620628, 6200642731

SUBSCRIBE US

  • Youtube : RNN sach aap tak
  • link : https://youtube.com/@rnnsachaaptak?si=pAahnbPCViX9-Mhg

Copyright © 2026 Realtodaynews.

Powered by PressBook News WordPress theme