मोदी सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था की असलियत समझनी है तो ये तस्वीरें देख लीजिए। ये वीडियो ओडिशा के कालाहांडी का है, जहां सड़क ना होने की वजह से लोग एक गर्भवती महिला को खाट पर लादकर एम्बुलेंस तक ले जाने को मजबूर हैं।सोचिए… एक महिला प्रसव पीड़ा में तड़प रही है, लेकिन गांव तक सड़क नहीं है। एम्बुलेंस अंदर तक नहीं जा सकती। ऐसे में गांव वाले उसे खाट पर उठाकर ले जा रहे हैं।

यही है मोदी सरकार का वो विकास, जिसके बड़े-बड़े दावे टीवी पर किए जाते हैं। लेकिन ये कोई पहला मामला नहीं है। कुछ समय पहले यूपी के मिर्जापुर से भी ऐसी ही दर्दनाक तस्वीर आई थी। एक गर्भवती महिला प्रसव दर्द से कराह रही थी, लेकिन सड़क कीचड़ और दलदल से भरी थी। एम्बुलेंस बीच रास्ते में ही रुक गई। महिला को वहीं उतार दिया गया… और उसने उसी कीचड़ में बच्चे को जन्म दिया। क्या मोदी जी ये हैं आपका विकसित भारत
