Skip to content
  • 🌍देश/विदेश
  • 🏛️राजनीति
  • 🏏खेल
  • 🎓शिक्षा
  • 🩺स्वास्थ्य
  • 📱तकनीक
  • 🎬मनोरंजन
  • 🚓अपराध
  • 💼व्यापार / बिज़नेस
Realtodaynews

Realtodaynews

India's fastest news network

  • Home
  • contact us
  • Blog
  • Toggle search form
  • पटना में पहली बार चलेंगी नए साल में अंडरग्राउंड मेट्रो , 5 स्टेशनों पर तैयारियां तेज ,टनल की मिट्टी जांच जारी Uncategorized
  • पप्पू यादव को तीनों मामलों में बेल, 7 दिन बाद जेल से मिली राहत Uncategorized
  • सऊदी अरब बस दुर्घटना: कई भारतीय तीर्थयात्रियों के मारे जाने की आशंका Uncategorized
  • मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट ठंड ने बिहार में बढ़ाई मुश्किलें पटना गया समेत 8 शहर घने कोहरे की चपेट में Uncategorized
  • IND vs SA, गुवाहाटी टेस्ट: साउथ अफ्रीका ने ठोंका 549 रनों का रिकॉर्ड टारगेट, भारत के सामने अब नामुमकिन सा लक्ष्य Uncategorized
  • भारत विश्वगुरु नहीं है बीजेपी के वरिष्ठ ने ऐसा क्यों कहा Uncategorized
  • हिजाब विवाद के बीच नीतीश की दिल्ली दौरा PM मोदी-शाह से 30 मिनट की मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन Uncategorized
  • सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, लालू यादव रजिस्टर्ड अपराधी, पटना में उनकी संपत्ति से बच्चों के लिए स्कूल बनेंगे Uncategorized

धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस अनीता राजः आखिर क्यों नहीं थम रहे आँसू

Posted on नवम्बर 27, 2025नवम्बर 27, 2025 By realtodaynews94@gmail.com कोई टिप्पणी नहीं धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस अनीता राजः आखिर क्यों नहीं थम रहे आँसू में

24 नवंबर 2025 हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चहेते, सबसे मजबूत और सबसे नेकदिल सुपरस्टार धर्मेंद्र (जन्म: 8 दिसंबर 1935) 89 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह गए।

उनके निधन की खबर जैसे ही बाहर आई, पूरा बॉलीवुड, पूरा हिंदुस्तान और दुनिया भर के उनके करोड़ों प्रशंसक सदमे में डूब गए।

‘शोले’ का वीरू, ‘चुपके चुपके’ का डॉ. परिमल, ‘सीता और गीता’ का राका, ‘प्रतिज्ञा’ का ठाकुर धर्म सिंह, ‘धर्मवीर’, ‘हुकूमत’, ‘घायल’, ‘अनुपमा’, ‘नया ज़माना’, ‘बंदिनी’, ‘फूल और पत्थर’, ‘मेरा गाँव मेरा देश’… इन सैकड़ों किरदारों को जिस शख्स ने जीवंत किया, वो शख्स आज भले ही हमारे बीच न हो, लेकिन उसकी आवाज़, उसकी मुस्कान और उसका दिल हमेशा ज़िंदा रहेगा।

धर्मेंद्र के साथ 1980 के दशक में कई हिट फिल्में करने वाली मशहूर अदाकारा अनीता राज आज पूरी तरह टूट चुकी हैं। दैनिक भास्कर से लगभग आधे घंटे की लंबी बातचीत में वो बार-बार रुकतीं, आँसू पोंछतीं और फिर यादों के समंदर में डूब जातीं। उनकी हर बात में धर्मेंद्र के प्रति अगाध सम्मान और अपार स्नेह झलक रहा था।

धरम जी सिर्फ़ को-स्टार नहीं, परिवार के बड़े थे :-

अनीता राज ने सबसे पहले बताया, “मेरे पति के अंकल, मशहूर फिल्ममेकर अर्जुन हिंगोरानी जी ने ही 1960 में ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से धर्मेंद्र जी को बॉलीवुड में लॉन्च किया था।

उस दिन से हिंगोरानी परिवार और धर्मेंद्र परिवार एक ही हो गए। वो हमेशा कहते थे – ‘हिंगोरानी लोग मेरी अपनी फैमिली हैं। इनके बिना मैं यहाँ नहीं होता’। इसलिए मेरे लिए ये व्यक्तिगत क्षति है। वो मेरे ससुराल के नहीं, मेरे अपने थे।”

पहली फिल्म और पहली सीख:-

अनीता राज याद करती हैं, “मेरी डेब्यू फिल्म ही उनके साथ थी – 1983 में ‘नौकर बीवी का’।

मैं बिल्कुल कच्ची-नई थी। घबराई हुई, डरी हुई। लेकिन धरम जी ने पहले दिन से मुझे इतना कंफर्टेबल कर दिया कि मुझे लगा मैं सालों से काम कर रही हूँ। वो कभी अपने स्टारडम का रोब नहीं दिखाते थे। उल्टा मुझसे कहते – ‘बेटा, टेंशन मत ले, बस मस्त रह। जो दिल कहे वो कर’।”

“अच्छा इंसान बनो, बाकी सब अपने आप हो जाएगा”अनीता ने बताया कि धर्मेंद्र की सबसे बड़ी सीख यही थी। वो कहते थे, “एक अच्छा इंसान और थोड़ा सा मीडिओकर एक्टर भी जिंदगी भर चलता है। लेकिन अगर इंसान अच्छा नहीं है और एक्टिंग बहुत शानदार है, तो वो बहुत कम दिन टिकता है।”अनीता ने कहा, “ये बात मैंने आज तक अपने करियर में गाँठ बाँधकर रखी है। धरम जी खुद इसका जीता-जागता सबूत थे। वो अद्भुत इंसान थे और अद्भुत एक्टर थे।”

सेट पर सबके साथ बराबर का प्यार:-

“आज के ज़माने में वैनिटी वैन हैं, हर कोई अपनी-अपनी गाड़ी में चला जाता है। लेकिन हमारे ज़माने में सब एक साथ बैठते थे। धरम जी तो लाइटमैन, स्पॉट बॉय, मेकअप मैन, जूनियर आर्टिस्ट सबके साथ ज़मीन पर बैठकर खाना खाते थे। आउटडोर शूटिंग में वो वर्कर्स के साथ घंटों गप्पे मारते थे। कहते थे – ‘फिल्म ये लोग बनाते हैं, हीरो-हीरोइन तो बस सामने खड़े होते हैं। पहले इनकी इज्जत करो’।”

कॉमेडी में भी इमोशन, इमोशन में भी कॉमेडी:-

अनीता ने बताया, “‘नौकर बीवी का’ कॉमेडी फिल्म थी, लेकिन धरम जी उसमें भी इमोशन्स ला देते थे। वो कॉमेडी से इमोशन और इमोशन से कॉमेडी में इतनी सहजता से आते-जाते थे कि देखते ही बनता था। एक बार मैंने कहा – ‘धरम जी, आपसे बहुत कुछ सीखना चाहती हूँ’, तो वो हँस पड़े और बोले – ‘अरे बेटा, जिस दिन एक्टर ने कह दिया कि मैं बन गया, उसी दिन उसका डाउनफॉल शुरू हो जाता है। एक्टर जिंदगी भर सीखता है’।”

फिटनेस के दीवाने थे हमेशा:-

“तीन-चार साल पहले इंडियन आइडल के सेट पर मिले थे। 85-86 साल की उम्र में भी वो इतने फिट और एनर्जेटिक थे। मुझे देखते ही बोले – ‘अरे वाह! तू तो आज भी वैसी की वैसी है!’ मैंने हँसकर कहा, ‘जी’, तो बोले – ‘सुना है बहुत एक्सरसाइज करती है… वेरी गुड! बस ऐसे ही करती रहना। खाना-पीना ठीक रखना। एक्सरसाइज से बढ़कर दुनिया में कोई चीज नहीं है। आदमी हमेशा जवान रहेगा’।”

अंतिम शब्द – वो हमेशा हमारे साथ हैं:-

बातचीत के अंत में अनीता राज की आवाज़ भर्राई हुई थी। वो बोलीं, “धरम जी भले ही आज हमारे बीच न हों, लेकिन वो हमेशा हमारे साथ हैं। उनकी फिल्मों में, उनकी हँसी में, उनकी सीख में, हमारी यादों में। बस यही प्रार्थना है कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और वो जहाँ भी हों, हमेशा खुश रहें।”धर्मेंद्र ने अपने 65 साल लंबे करियर में 300 से ज़्यादा फिल्में कीं। वो एकमात्र ऐसे सुपरस्टार थे जिन्होंने एक्शन, रोमांस, कॉमेडी, ड्रामा, हर विधा में अव्वल दर्जे का काम किया।हिंदी सिनेमा का एक पूरा युग आज खत्म हो गया। लेकिन जैसा अनीता राज ने कहा – “धरम जी कभी नहीं जाएँगे। वो हमारे दिल में बस्ते हैं… हमेशा बस्ते रहेंगे।”

रिपोर्ट

अंकित शेखावत

🎬मनोरंजन Tags:Bollywood

पोस्ट नेविगेशन

Previous Post: शाहरुख खान ने शहीदों को दी दिल छू लेने वाली श्रद्धांजलि, बोले, “भारत को हरा पाना नामुमकिन है”
Next Post: राबड़ी आवास किसी की बपौती नहीं: खाली नहीं करेंगे तो पुलिस एक्शन होगा बोले गिरिराज; RJD बोली- लालू जी को बंगले से कोई नहीं निकाल सकता

Related Posts

  • रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ पर विवाद, शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने हाईकोर्ट में लगाई रोक की मांग 🎬मनोरंजन
  • धर्मेंद्र की सेहत में सुधार, 90वें जन्मदिन पर डबल सेलिब्रेशन की तैयारी — आखिर क्यों? 🎬मनोरंजन
  • अश्लील कमेंट्स पर घिरे यो यो हनी सिंह, सिंगर जस्सी बोले- माता-पिता रोकें, नहीं तो आगे बढ़ेगा मामला Uncategorized
  • धुरंधर के गाने शरारत पर विवाद पर क्रिस्टल का बयान,मैंने कुछ छीना नहीं, जो लिखा था वही होकर रहता है Uncategorized
  • शादी के बंधन में बंधे नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन, सामने आई पहली झलक Uncategorized
  • सट्टेबाजी ऐप प्रमोशन केस: ED ने युवराज सिंह, सोनू सूद और नेहा शर्मा सहित कई सेलेब्स की संपत्तियां जब्त कीं 🎬मनोरंजन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Categories

Latest Posts

  • मोदी सरकार में गर्भवती महिला को खाट पर ढोना पड़ रहा है
  • BJP सरकार ने पटना में छात्रों पर बरसाई लाठियां
  • BJP के एक और रेपिस्ट नेता की खुल गई पोल
  • BJP को बंगाल जितने से बांग्लादेश को फायदा
  • बांग्लादेश आगे भारत पीछे 2026 का बड़ा आर्थिक खुलासा

Latest Posts

  • मोदी सरकार में गर्भवती महिला को खाट पर ढोना पड़ रहा है
  • BJP सरकार ने पटना में छात्रों पर बरसाई लाठियां
  • BJP के एक और रेपिस्ट नेता की खुल गई पोल
  • BJP को बंगाल जितने से बांग्लादेश को फायदा
  • बांग्लादेश आगे भारत पीछे 2026 का बड़ा आर्थिक खुलासा

Calendar

अगस्त 2026
सोम मंगल बुध गुरु शुक्र शनि रवि
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« मई    
  • अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर: 10 लाख घरों की बिजली गुल, 13 की मौत, 20 राज्यों में इमरजेंसी,हजारों उड़ानें रद्द Uncategorized
  • दिल्ली ब्लास्ट: लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास चेतावनी बनकर आई धमाका पार्किंग में बैठी कार से हुआ विस्फोट, 12 की मौत जांच NIA को सौंपी 🌍वैश्विक
  • रूस-अमेरिका तनाव के बीच बड़ा कदम, जब्त टैंकर मामले में दो रूसी नागरिकों की रिहाई Uncategorized
  • इजरायल और अमेरिका ने किया ईरान पर हमला Uncategorized
  • भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज के बीच भारत को बड़ा झटका ! भारतीय गेंदबाज ने अचानक किया सन्यास का ऐलान, सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर कहा गुड बाय 🏏खेल
  • बंगाल बाबरी-स्टाइल मस्जिद निर्माण की शुरुआत आज; 3 लाख लोगों की भीड़ जुटने की आशंका में पुलिस-फोर्स की दोहरी तैनात Uncategorized
  • क्या ईरान ने भारतीय जहाजों को जाने की इजाजत दी Uncategorized
  • CM भगवंत मान बोले- अकाल तख्त को चैलेंज करने की बात नकली; 2 बैग सबूत सौंपे, नंगे पैर 40 मिनट पेशी में आए सामने Uncategorized

About Realtodaynews

Realtodaynews ek independent digital news platform hai jo aapko deta hai fast, real aur verified news updates.
Humari team ka focus hai ki har reader tak clear, simple aur sachchi khabar pohchayi ja sake — bina kisi bias, drama ya misinformation ke.

Humara belief simple hai:
“News wahi jo real ho, real wahi jo verified ho.”

  • Aap tak fast aur accurate news pahunchana
  • Fake news aur misinformation se door rehkar verified content provide karna
  • Neutral journalism ko promote karna
  • Har important issue ko simple language me explain karna
  • Har age group ke readers ko usable, sharable aur meaningful content dena

✅ WHY Realtodaynews?

  • Super fast breaking news
  • Pure verified content
  • Genuine journalism, no clickbait
  • Professional writers & editors
  • Har news ka proper research aur cross-check

✅ DISCLAIMER

Realtodaynews par publish hone wali sari news aur content research-based aur trusted sources par tayyar ki jati hai.
Hum kisi political party, organization ya individual se influenced nahi hain.
Website par available information general purpose ke liye hai. Kisi bhi decision ke liye reader khud zimmedar hoga.

Information

  • Contact No : 6287620628, 6200642731

SUBSCRIBE US

  • Youtube : RNN sach aap tak
  • link : https://youtube.com/@rnnsachaaptak?si=pAahnbPCViX9-Mhg

Copyright © 2026 Realtodaynews.

Powered by PressBook News WordPress theme