हरियाणा के सिरसा जिले में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पोस्टरों पर कालिख पोतने की घटना ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के नाम से सोशल मीडिया अकाउंट से इस घटना का पोस्ट शेयर किया गया जिसमें लिखा था: वोट चोर, गद्दी छोड़”घटना के बाद दोनों राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस इसे लोकतांत्रिक चेतावनी और मतदाताओं के असंतोष का संकेत मान रही है,

जबकि BJP ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक रंग देने और अफवाह फैलाने की कोशिश बताया है।पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। वही कुछ लोग इसे राजनीतिक आक्रोश मान रहे हैं, तो कुछ इसे आपराधिक कृत्य बता रहे हैं। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया; स्थानीय BJP और कांग्रेस नेताओं ने बयान दिए; पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दि हैइस घटना ने सिरसा और राज्य में चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है। आगामी दिनों में राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और बढ़ने की संभावना है।
