Skip to content
  • 🌍देश/विदेश
  • 🏛️राजनीति
  • 🏏खेल
  • 🎓शिक्षा
  • 🩺स्वास्थ्य
  • 📱तकनीक
  • 🎬मनोरंजन
  • 🚓अपराध
  • 💼व्यापार / बिज़नेस
Realtodaynews

Realtodaynews

India's fastest news network

  • Home
  • contact us
  • Blog
  • Toggle search form
  • रूसी राष्ट्रपति पुतिन की 4 साल बाद भारत यात्रा ,पीएम मोदी के साथ विशेष डिनर करेंगे Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी का ट्रेनिंग मॉडल, हरियाणा-उत्तराखंड के जिलाध्यक्षों को दी ट्रेनिंग Uncategorized
  • बंगाल बाबरी-स्टाइल मस्जिद निर्माण की शुरुआत आज; 3 लाख लोगों की भीड़ जुटने की आशंका में पुलिस-फोर्स की दोहरी तैनात Uncategorized
  • प्रणव अडानी बोले ,2030 तक दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल ऊर्जा पार्क तैयार खावड़ा में बन रहा 30,000 MW का सूर्य शहर Uncategorized
  • ईरान की गलियों में बगावत की चिंगारी: सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, 21 प्रांतों में गूंजा डेथ टू डिक्टेटर का नारा Uncategorized
  • शेख हसीना को मौत की सज़ा, ढाका उन्हें वापस चाहता है Uncategorized
  • IND और PAK U19 मैच- भारत की शानदार जीत ,पाकिस्तान हराया,एरॉन जॉर्ज और कनिष्क चौहान बने टीम इंडिया के हीरो Uncategorized
  • कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों ने बड़ा प्रदर्शन भारतीय तिरंगे का अपमान पंजाब अलगाव की वोटिंग, भारतीय पीएम को मार डालो के नारे Uncategorized

मनरेगा को खत्म कर नया ग्रामीण रोजगार बिल लाने की तैयारी: प्रियंका गांधी ने पूछा- महात्मा गांधी का नाम क्यों हटा रहे?

Posted on दिसम्बर 16, 2025दिसम्बर 16, 2025 By realtodaynews94@gmail.com कोई टिप्पणी नहीं मनरेगा को खत्म कर नया ग्रामीण रोजगार बिल लाने की तैयारी: प्रियंका गांधी ने पूछा- महात्मा गांधी का नाम क्यों हटा रहे? में

मोदी सरकार मौजूदा शीतकालीन संसद सत्र में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को खत्म करने और उसके स्थान पर एक नया कानून लाने की योजना बना रही है। इस नए बिल का नाम ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल, 2025’ या संक्षिप्त में VB-G RAM G बिल रखा गया है। सरकार का दावा है कि यह बिल ‘विकसित भारत 2047’ के विजन के अनुरूप ग्रामीण विकास का नया ढांचा तैयार करेगा, लेकिन विपक्ष इसे मनरेगा को कमजोर करने और महात्मा गांधी के नाम को हटाने की साजिश बता रहा है।

बिल की मुख्य बातें क्या हैं :-

– मनरेगा की जगह लेगा: यह बिल 2005 में कांग्रेस नीत यूपीए सरकार द्वारा लागू किए गए मनरेगा को पूरी तरह निरस्त (repeal) कर देगा।

– रोजगार की गारंटी: नए बिल में ग्रामीण परिवारों को अकुशल मैनुअल काम के लिए सालाना 125 दिनों का वेतन रोजगार दिया जाएगा। (मनरेगा में यह 100 दिन था, यानी 25 दिन ज्यादा)

– फोकस बदलाव: मनरेगा जहां मुख्य रूप से आजीविका सुरक्षा पर केंद्रित था, वहीं नया बिल टिकाऊ संपत्ति निर्माण पर जोर देगा। जैसे पानी सुरक्षा, ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर, आजीविका संबंधी इंफ्रा और जलवायु अनुकूल कार्य।

– फंडिंग मॉडल: मनरेगा पूरी तरह केंद्र प्रायोजित था, लेकिन नया बिल केंद्र प्रायोजित योजना होगा जहां केंद्र और राज्य लागत साझा करेंगे (सामान्य राज्यों में 60:40, पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्यों में 90:10)।

– डिमांड से सप्लाई ड्रिवन: मनरेगा डिमांड आधारित था (काम की मांग पर बजट बढ़ सकता था), लेकिन नए बिल में केंद्र पहले से तय बजट और पैरामीटर के आधार पर राज्यवार आवंटन करेगा। साथ ही, केंद्र यह तय करेगा कि योजना किन ग्रामीण इलाकों में लागू होगी।

– उद्देश्य:-

ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार, पिछले 20 सालों में मनरेगा ने ग्रामीण परिवारों को गारंटीड रोजगार दिया, लेकिन अब विकसित भारत के विजन के साथ नया फ्रेमवर्क जरूरी है।

बिल की कॉपी सोमवार को लोकसभा सांसदों के बीच सर्कुलेट की गई थी और मंगलवार को लोकसभा में पेश किया गया, जिस पर विपक्ष के हंगामे के कारण सदन स्थगित हो गया।

विपक्ष का पलटवार:-

प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस कदम की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने संसद परिसर में पत्रकारों से कहा:

– “ये लोग महात्मा गांधी का नाम क्यों हटा रहे हैं? महात्मा गांधी देश ही नहीं, दुनिया के सबसे बड़े नेता माने जाते हैं। नाम बदलने से क्या मकसद है? क्या इरादा है?”

– “स्कीम का नाम बदलने से ऑफिसों में, स्टेशनरी में कितने बदलाव करने पड़ते हैं, जिस पर पैसा खर्च होता है। क्या फायदा है? क्यों कर रहे हैं ये सब?”

– प्रियंका ने आरोप लगाया कि नाम बदलने के बहाने सरकार मनरेगा को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा, “यह समय और पैसे की बर्बादी है। संसद में असली मुद्दों पर चर्चा नहीं हो रही, अपना काम खुद डिसरप्ट कर रहे हैं।”

कांग्रेस ने संसद परिसर में महात्मा गांधी की तस्वीरें लेकर प्रदर्शन भी किया। पार्टी का कहना है कि मनरेगा ग्राम स्वराज के गांधीजी के विचारों का जीवंत रूप है और इसे कमजोर करना गरीबों के साथ अन्याय है।

राजनीतिक विवाद क्यों:-

– नाम में ‘राम’: बिल का संक्षिप्त नाम VB-G RAM G रखा गया है, जिसे विपक्ष प्रतीकात्मक बता रहा है। कांग्रेस का कहना है कि गांधी का नाम हटाकर ‘राम’ जोड़ना राजनीतिक है।

– मनरेगा की विरासत: मनरेगा को यूपीए सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि माना जाता है, जो ग्रामीण गरीबी और प्रवास को रोकने में अहम रहा।

– विपक्ष की चिंता: नया बिल डिमांड आधारित अधिकार को खत्म कर सप्लाई आधारित बना देगा, जिससे राज्यों पर बोझ बढ़ेगा और गरीबों को पूरा लाभ नहीं मिलेगा।

सरकार का कहना है कि यह बदलाव ग्रामीण भारत को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए है, लेकिन विपक्ष इसे मनरेगा की सफलता को कम करने की कोशिश बता रहा है। संसद सत्र में इस बिल पर आगे तीखी बहस होने की संभावना है।

🏛️राजनीति

पोस्ट नेविगेशन

Previous Post: PM नरेंद्र मोदी का इथियोपिया में स्वागत,पीएम अली ने मोदी को गले लगा कर किया व्यक्तिगत स्वागत
Next Post: नीतीश कुमार ने महिला डॉक्टर का हिजाब हटाया, वीडियो वायरल होने से मचा बवाल; RJD ने कहा- मानसिक स्थिति दयनीय, JDU ने दी सफाई

Related Posts

  • बिहार के डिप्टी CM की स्वागत रैली में चली गोली: देखें Viral वीडियो; लखीसराय में विजय सिन्हा माइक चिल्लाते रहे चलती रही गोलियां 🏛️राजनीति
  • राबड़ी आवास खाली, रोहिणी के बाद लालू यादव की तीन बेटियां दिल्ली रवाना; रोहिणी का आरोप – “मुझसे मेरा मायका छीना गया” 🏛️राजनीति
  • चुनावी धमाके के बाद अचानक गायब हुए तेजस्वी, हार के 20 दिन बाद परिवार के साथ यूरोप रवाना 🏛️राजनीति
  • संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, PM मोदी ने विपक्ष से की सकारात्मक भूमिका की अपील 🏛️राजनीति
  • कांग्रेस की रैली में ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ नारे पर संसद में भारी हंगामा, नड्डा ने राहुल-सोनिया से माफी की मांग की 🏛️राजनीति
  • राबड़ी देवी का 10 सर्कुलर रोड बंगला छिनने की कगार पर, 5 सीटें घटते ही राबड़ी देवी के नए बंगले पर भी खतरा 🏛️राजनीति

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Categories

Latest Posts

  • DUSU Election Result 2026, ABVP का 3 सीटों पर कब्जा, निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास; जानिए नतीजों के बड़े मायने
  • मोदी सरकार में गर्भवती महिला को खाट पर ढोना पड़ रहा है
  • BJP सरकार ने पटना में छात्रों पर बरसाई लाठियां
  • BJP के एक और रेपिस्ट नेता की खुल गई पोल
  • BJP को बंगाल जितने से बांग्लादेश को फायदा

Latest Posts

  • DUSU Election Result 2026, ABVP का 3 सीटों पर कब्जा, निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास; जानिए नतीजों के बड़े मायने
  • मोदी सरकार में गर्भवती महिला को खाट पर ढोना पड़ रहा है
  • BJP सरकार ने पटना में छात्रों पर बरसाई लाठियां
  • BJP के एक और रेपिस्ट नेता की खुल गई पोल
  • BJP को बंगाल जितने से बांग्लादेश को फायदा

Calendar

अक्टूबर 2026
सोम मंगल बुध गुरु शुक्र शनि रवि
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« सितम्बर    
  • दिलजीत दोसांझ के बॉर्डर‑2 की फ़िल्म ,जनवरी में होगी रिलीज,फर्स्ट लुक हुआ रिलीज,पहली झलक में दिखा वीर पायलट रूप Uncategorized
  • बलूच नेता ने विदेश मंत्री जयशंकर को किया सतर्क,बलूचिस्तान में चीनी सेना की एंट्री की आशंका Uncategorized
  • विराट कोहली आज रच सकते हैं इतिहास: वनडे में दूसरी बार लगातार तीन शतक ठोकने की दहलीज पर ‘किंग’ 🏏खेल
  • ट्रंप पर भड़के खामेनेई ,बोले तानाशाहों का हश्र तय, पहलवी की राह पर अमेरिका Uncategorized
  • IPL में विवाद ,शाहरुख खान की टीम KKR से बांग्लादेशी क्रिकेटर हटाने के निर्देश,₹9.20 करोड़ में हुई थी खरीद Uncategorized
  • राहुल गांधी से मुलाकात हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष विनय,सबको साथ लेकर चलना ही हमारा संकल्प 🌍वैश्विक
  • स्ट्रेट से भारत आ रहे जहाजों पर ईरान की फायरिंग Uncategorized
  • आखिरकार झुका पाकिस्तान, T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से खेलने को हुआ राजी Uncategorized

About Realtodaynews

Realtodaynews ek independent digital news platform hai jo aapko deta hai fast, real aur verified news updates.
Humari team ka focus hai ki har reader tak clear, simple aur sachchi khabar pohchayi ja sake — bina kisi bias, drama ya misinformation ke.

Humara belief simple hai:
“News wahi jo real ho, real wahi jo verified ho.”

  • Aap tak fast aur accurate news pahunchana
  • Fake news aur misinformation se door rehkar verified content provide karna
  • Neutral journalism ko promote karna
  • Har important issue ko simple language me explain karna
  • Har age group ke readers ko usable, sharable aur meaningful content dena

✅ WHY Realtodaynews?

  • Super fast breaking news
  • Pure verified content
  • Genuine journalism, no clickbait
  • Professional writers & editors
  • Har news ka proper research aur cross-check

✅ DISCLAIMER

Realtodaynews par publish hone wali sari news aur content research-based aur trusted sources par tayyar ki jati hai.
Hum kisi political party, organization ya individual se influenced nahi hain.
Website par available information general purpose ke liye hai. Kisi bhi decision ke liye reader khud zimmedar hoga.

Information

  • Contact No : 6287620628, 6200642731

SUBSCRIBE US

  • Youtube : RNN sach aap tak
  • link : https://youtube.com/@rnnsachaaptak?si=pAahnbPCViX9-Mhg

Copyright © 2026 Realtodaynews.

Powered by PressBook News WordPress theme