अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 16वां दिन है लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक और जंग छिड़ गई है अफवाहों की जंग। कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि इजराइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu की हत्या हो गई है… तो कहीं कहा गया कि वे जर्मनी भाग गए हैं। लेकिन इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन सभी दावों को पूरी तरह फेक न्यूज बताया है। 13 मार्च को नेतन्याहू का एक वीडियो संदेश भी सामने आया,

जिसमें उन्होंने कहा कि इजराइल Hezbollah और Iran के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगा। हालांकि इस वीडियो के एक फ्रेम को लेकर भी नया विवाद शुरू हो गया है कुछ लोगों ने दावा किया कि उनके हाथ में छह उंगलियां दिखाई दे रही हैं और वीडियो AI या डीपफेक हो सकता है। क्या यह सिर्फ सोशल मीडिया की अफवाह है या सच में वीडियो में कुछ गड़बड़ है?
