Skip to content
  • 🌍देश/विदेश
  • 🏛️राजनीति
  • 🏏खेल
  • 🎓शिक्षा
  • 🩺स्वास्थ्य
  • 📱तकनीक
  • 🎬मनोरंजन
  • 🚓अपराध
  • 💼व्यापार / बिज़नेस
Realtodaynews

Realtodaynews

India's fastest news network

  • Home
  • contact us
  • Blog
  • Toggle search form
  • महाराष्ट्र की 29 नगर-निगमों में मतदान जारी, मुंबई में 9 साल बाद जनता डाल रही वोट Uncategorized
  • 40 दिन की जंग खत्म Trump की धमकी के बाद सीजफायर Uncategorized
  • इंस्टाग्राम से गायब हुआ विराट कोहली का अकाउंट सोशल मीडिया से अचानक दूरी, अटकलें तेज Uncategorized
  • खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में दिखा बड़ा संकेत, जयशंकर ने पाक स्पीकर से मिलाया हाथ ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली मुलाकात Uncategorized
  • पुतिन के भारत पहुंचने पर चीन ने दी पहली प्रतिक्रिया बोला, अंतरराष्ट्रीय हालात में तीनों देशों का सहयोग ज़रूरी Uncategorized
  • राहुल गांधी का वार: मोदी जी, एपस्टीन फाइल्स में आपका नाम आया; देश बेचने का आरोप Uncategorized
  • चीन की ओर क्यों बढ़ रहे पश्चिमी नेता, 2 महीने में 5 देशों के शीर्ष नेता पहुंचे बीजिंग Uncategorized
  • महबूबा मुफ्ती का ऐलान,जम्मू कश्मीर पर अपनी चिंता जताई ,पाकिस्तान नहीं चाहिए, बस इज्जत चाहिए Uncategorized

क्या लालू फैमिली में वापस लौटेंगे तेजप्रताप ? विधायकी गई, 30 दिन में खाली करना होगा बंगला; जानिए उनकी Y कैटेगरी सुरक्षा का क्या होगा

Posted on नवम्बर 28, 2025नवम्बर 28, 2025 By realtodaynews94@gmail.com कोई टिप्पणी नहीं क्या लालू फैमिली में वापस लौटेंगे तेजप्रताप ? विधायकी गई, 30 दिन में खाली करना होगा बंगला; जानिए उनकी Y कैटेगरी सुरक्षा का क्या होगा में

बिहार की सियासत में एक और बड़ा बदलाव। कभी हसनपुर से विधायक रहे लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अब न विधायक हैं, न मंत्री और न ही उनके पास अब वह आलीशान सरकारी बंगला रहेगा जो कभी उनकी शान हुआ करता था। पटना के पॉश इलाके स्ट्रैंड रोड स्थित 26एम नंबर बंगला अब जल्द ही उनका पुराना पता बनने वाला है।

भवन निर्माण विभाग ने साफ कर दिया है कि पूर्व विधायक का पद चले जाने के बाद सरकारी आवास पर उनका कोई हक नहीं रह जाता। नियम के मुताबिक नोटिस जारी होने के एक महीने के अंदर बंगला खाली करना अनिवार्य है। सूत्र बता रहे हैं कि यह नोटिस तेजप्रताप को जल्द ही थमा दिया जाएगा, अगर अभी तक नहीं थमाया गया है। इसके बाद उनके पास अधिकतम 30 दिन का समय होगा। अगर वे अतिरिक्त मोहलत मांगते हैं तो विभाग हालात देखकर कुछ दिन की छूट दे सकता है, लेकिन अनिश्चित काल तक सरकारी बंगले पर कब्जा बरकरार रखना मुमकिन नहीं।यह वही बंगला है जो कभी तेजप्रताप को विधायक कोटे में मिला था। नीतीश कुमार सरकार ने इसे अब नए मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन को आवंटित कर दिया है। यानी जिस दिन तेजप्रताप बाहर निकलेंगे, उसी दिन नया मंत्री अंदर आएगा।

अब कहाँ जाएंगे तेजप्रताप?

चुनाव हारने के बाद से ही तेजप्रताप नया ठिकाना तलाश रहे हैं। उनकी Y कैटेगरी की सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। सामान्य फ्लैट या मकान में Y कैटेगरी सिक्योरिटी देना आसान नहीं होता। सुरक्षा एजेंसियाँ चाहती हैं कि नया घर या तो ग्राउंड फ्लोर पर हो या फिर किसी हाई-राइज बिल्डिंग के खास सेक्शन में, जहाँ जवानों की मूवमेंट, एंट्री-एग्जिट पॉइंट और मॉनिटरिंग आसानी से हो सके।फिलहाल वे अभी भी 26एम स्ट्रैंड रोड वाले बंगले में हैं, लेकिन ब्रोकरों और रियल एस्टेट एजेंट्स के साथ लगातार मीटिंग चल रही है। पटना के दीघा, कंकड़बाग, बोरिंग रोड और राजीव नगर जैसे इलाकों में कुछ लग्जरी फ्लैट्स और इंडिपेंडेंट घर शॉर्टलिस्ट किए गए हैं, लेकिन सिक्योरिटी क्लीयरेंस मिलना बाकी है।

क्या माता-पिता के घर लौट सकते हैं?

यह सवाल हर किसी की जुबान पर है, लेकिन जवाब साफ है – नहीं। लालू प्रसाद यादव ने छह साल पहले ही तेजप्रताप को परिवार और पार्टी दोनों से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। कारण थे – लगातार विवाद, अनुशासनहीनता और पारिवारिक मूल्यों का कथित उल्लंघन। लालू ने साफ कहा था कि तेजप्रताप अब न परिवार का हिस्सा हैं, न RJD का। दूसरी तरफ खुद तेजप्रताप भी बार-बार कह चुके हैं कि वे न पार्टी में लौटेंगे, न परिवार के पास। वे अपनी अलग राजनीतिक पार्टी बनाने और नई राह पर चलने की बात करते रहे हैं। ऐसे में 10 सर्कुलर रोड (लालू-राबड़ी का घर) या मां राबड़ी देवी का 4 देशरत्न मार्ग वाला बंगला, दोनों ही उनके लिए बंद दरवाजे हैं।

अगर विभाग ने सख्ती की तो?

सूत्रों का कहना है कि अगर भवन निर्माण विभाग ने एकदम सख्ती दिखाई और मोहलत नहीं दी, तो सुरक्षा एजेंसियाँ बीच का रास्ता निकाल सकती हैं। अस्थायी तौर पर किसी सरकारी गेस्ट हाउस, सर्किट हाउस या किसी सुरक्षित कैंपस में उन्हें जगह दी जा सकती है, जब तक उनका नया निजी घर पूरी तरह तैयार नहीं हो जाता। एक दौर था जब तेजप्रताप यादव बिहार के सबसे चर्चित और विवादित मंत्री थे। पर्यावरण मंत्री रहते हुए उन्होंने विभाग के सचिव को भगाया था, ताला तोड़वाया था और नौकरशाही को खुली चुनौती दी थी। लेकिन 2025 का चुनाव उनके लिए करियर का सबसे बड़ा झटका साबित हुआ। हसनपुर सीट गंवाने के बाद न विधायकी बची, न मंत्रित्व और अब सरकारी बंगला भी जा रहा है। अब देखना यह है कि पटना में वे अपना नया आशियाना कहाँ बनाते हैं और Y कैटेगरी सुरक्षा के साथ कितने दिन तक अलग राजनीतिक सफर जारी रख पाते हैं।फिलहाल एक बात पक्की है – 26एम स्ट्रैंड रोड का पता जल्द ही तेजप्रताप यादव की जिंदगी से डिलीट होने वाला है।

रिपोर्ट

अंकित शेखावत

🏛️राजनीति

पोस्ट नेविगेशन

Previous Post: रायसेन रेप कांडः 6 साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाला आरोपी सलमान पुलिस ने किया हॉफ एनकाउंटर
Next Post: नेपाल ने भारत को दिखाया आंख, जारी किए नोट पर भारत के तीन जगहों को बताया अपना

Related Posts

  • कांग्रेस का AI वीडियो वायरल: चाय बेचते PM मोदी को दिखाकर मचा बवाल, BJP ने कहा – OBC अपमान असहनीय 🏛️राजनीति
  • दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन,वोट चोर के खिलाफ राहुल गांधी रामलीला मैदान में करेंगे संबोधन, देशभर से जुट रहे कार्यकर्ता Uncategorized
  • बिहार के डिप्टी CM की स्वागत रैली में चली गोली: देखें Viral वीडियो; लखीसराय में विजय सिन्हा माइक चिल्लाते रहे चलती रही गोलियां 🏛️राजनीति
  • नीतीश कुमार ने महिला डॉक्टर का हिजाब हटाया, वीडियो वायरल होने से मचा बवाल; RJD ने कहा- मानसिक स्थिति दयनीय, JDU ने दी सफाई 🏛️राजनीति
  • संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, PM मोदी ने विपक्ष से की सकारात्मक भूमिका की अपील 🏛️राजनीति
  • राबड़ी आवास खाली, रोहिणी के बाद लालू यादव की तीन बेटियां दिल्ली रवाना; रोहिणी का आरोप – “मुझसे मेरा मायका छीना गया” 🏛️राजनीति

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Categories

Latest Posts

  • मोदी सरकार में गर्भवती महिला को खाट पर ढोना पड़ रहा है
  • BJP सरकार ने पटना में छात्रों पर बरसाई लाठियां
  • BJP के एक और रेपिस्ट नेता की खुल गई पोल
  • BJP को बंगाल जितने से बांग्लादेश को फायदा
  • बांग्लादेश आगे भारत पीछे 2026 का बड़ा आर्थिक खुलासा

Latest Posts

  • मोदी सरकार में गर्भवती महिला को खाट पर ढोना पड़ रहा है
  • BJP सरकार ने पटना में छात्रों पर बरसाई लाठियां
  • BJP के एक और रेपिस्ट नेता की खुल गई पोल
  • BJP को बंगाल जितने से बांग्लादेश को फायदा
  • बांग्लादेश आगे भारत पीछे 2026 का बड़ा आर्थिक खुलासा

Calendar

अगस्त 2026
सोम मंगल बुध गुरु शुक्र शनि रवि
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« मई    
  • 40 दिन की जंग खत्म Trump की धमकी के बाद सीजफायर Uncategorized
  • इंडिया एनर्जी वीक का गोवा में आगाज़: पीएम मोदी बोले– एनर्जी सेक्टर में भारत अवसरों की भूमि Uncategorized
  • गिरिराज सिंह का विवादित बयान, ममता बनर्जी पर बाबरी मस्जिद के नींव रखवाने का आरोप, अनंत सिंह के सरकारी आवास का जिक्र Uncategorized
  • मतदाता सूची की ‘सफाई’ या लोकतंत्र की हत्या? SIR पर देश भर में बवाल 🏛️राजनीति
  • गोवा के अरपोरा नाइटक्लब में भीषण गैस सिलेंडर विस्फोट, 23 की जलकर और दम घुटने से मौत 🌍वैश्विक
  • वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन ,अमेरिका ने राष्ट्रपति बदला, उपराष्ट्रपति को सौंपी जिम्मेदारी,हथकड़ी में मादुरो अमेरिका लाया गया Uncategorized
  • मुस्लिम महिला का हिजाब हटने परबवाल,PAK के डॉन ने CM नीतीश कुमार से कहां-माफी नहीं तो बवाल मचवा दूंगा Uncategorized
  • भारत WTC रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पाकिस्तान को पीछे छोड़ने की चुनौती बढ़ी फाइनल की उम्मीद मुश्किल 🏏खेल

About Realtodaynews

Realtodaynews ek independent digital news platform hai jo aapko deta hai fast, real aur verified news updates.
Humari team ka focus hai ki har reader tak clear, simple aur sachchi khabar pohchayi ja sake — bina kisi bias, drama ya misinformation ke.

Humara belief simple hai:
“News wahi jo real ho, real wahi jo verified ho.”

  • Aap tak fast aur accurate news pahunchana
  • Fake news aur misinformation se door rehkar verified content provide karna
  • Neutral journalism ko promote karna
  • Har important issue ko simple language me explain karna
  • Har age group ke readers ko usable, sharable aur meaningful content dena

✅ WHY Realtodaynews?

  • Super fast breaking news
  • Pure verified content
  • Genuine journalism, no clickbait
  • Professional writers & editors
  • Har news ka proper research aur cross-check

✅ DISCLAIMER

Realtodaynews par publish hone wali sari news aur content research-based aur trusted sources par tayyar ki jati hai.
Hum kisi political party, organization ya individual se influenced nahi hain.
Website par available information general purpose ke liye hai. Kisi bhi decision ke liye reader khud zimmedar hoga.

Information

  • Contact No : 6287620628, 6200642731

SUBSCRIBE US

  • Youtube : RNN sach aap tak
  • link : https://youtube.com/@rnnsachaaptak?si=pAahnbPCViX9-Mhg

Copyright © 2026 Realtodaynews.

Powered by PressBook News WordPress theme