ईरान से भारत के लिए राहत की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने दो भारतीय LPG गैस टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दे दी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार ये दोनों टैंकर जल्द ही भारत के लिए रवाना हो सकते हैं। माना जा रहा है कि इससे देश में गैस की सप्लाई पर पड़े दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एक कच्चे तेल का टैंकर पहले ही होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुका है और वह सऊदी अरब का तेल लेकर शनिवार तक भारत पहुंच सकता है। इससे पहले भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने भी कहा था कि ईरान भारत को सुरक्षित रास्ता देगा। अब बड़ा सवाल ये है क्या इससे भारत में चल रही गैस की किल्लत खत्म हो पाएगी?
