Skip to content
  • 🌍देश/विदेश
  • 🏛️राजनीति
  • 🏏खेल
  • 🎓शिक्षा
  • 🩺स्वास्थ्य
  • 📱तकनीक
  • 🎬मनोरंजन
  • 🚓अपराध
  • 💼व्यापार / बिज़नेस
Realtodaynews

Realtodaynews

India's fastest news network

  • Home
  • contact us
  • Blog
  • Toggle search form
  • महाराष्ट्र की 29 नगर-निगमों में मतदान जारी, मुंबई में 9 साल बाद जनता डाल रही वोट Uncategorized
  • नए साल पर अयोध्या-काशी में भक्तों की लंबी लाइन, 12 लाख भक्तों के पहुंचने की उम्मीद Uncategorized
  • सिस्टम को पंगु बना दिया बंगाल में SIR पर भड़कीं CM ममता, BJP और TMC के बीच जुबानी जंग Uncategorized
  • भारत-पाक पर ट्रम्प के दावे पर मोदी के दोस्त कांग्रेस बोली—71वीं बार खुद को शांति दूत बताया Uncategorized
  • ब्रेकिंग: पुतिन ने दिल्ली में रच दिया इतिहास, अपनी बुलेटप्रूफ औरस को छोड़ मोदी की गाड़ी में बैठे, दुनिया हैरान! 🌍वैश्विक
  • DUSU Election Result 2026, ABVP का 3 सीटों पर कब्जा, निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास; जानिए नतीजों के बड़े मायने Uncategorized
  • राहुल गांधी का वार: मोदी जी, एपस्टीन फाइल्स में आपका नाम आया; देश बेचने का आरोप Uncategorized
  • ट्रम्प के टैरिफ पर आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कल टली थी सुनवाई, अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर Uncategorized

राबड़ी देवी का 10 सर्कुलर रोड बंगला छिनने की कगार पर, 5 सीटें घटते ही राबड़ी देवी के नए बंगले पर भी खतरा

Posted on नवम्बर 27, 2025नवम्बर 27, 2025 By realtodaynews94@gmail.com कोई टिप्पणी नहीं राबड़ी देवी का 10 सर्कुलर रोड बंगला छिनने की कगार पर, 5 सीटें घटते ही राबड़ी देवी के नए बंगले पर भी खतरा में

बिहार की सियासत में एक बार फिर बंगला विवाद सुर्खियों में है। नीतीश कुमार के एनडीए के साथ लौटते ही सबसे पहला निशाना लालू प्रसाद यादव का परिवार बना है। भवन निर्माण विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित विशाल सरकारी बंगले को खाली करने का नोटिस थमा दिया है।

राबड़ी देवी को भेजा गया नोटिस

यह वही बंगला है जिसमें लालू-राबड़ी परिवार जनवरी 2006 से लगातार रह रहा है।हालांकि सरकार ने राबड़ी देवी को तुरंत पटना के हार्डिंग रोड पर नया बंगला (39 हार्डिंग रोड) आवंटित कर दिया है,

लेकिन यह आवास उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री की हैसियत से नहीं, बल्कि विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी के कारण मिला है। यानी जिस दिन नेता प्रतिपक्ष का पद गया, उसी दिन नया बंगला भी हाथ से निकल जाएगा।

पुराना बंगला क्यों नहीं छोड़ना चाहते लालू परिवार?

10 सर्कुलर रोड का बंगला करीब 2 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें विशाल लॉन, कई बैठक कक्ष, दर्जनों कमरे और पार्किंग की भरपूर जगह है। इसे लालू परिवार ने पिछले 20 सालों में अपने राजनीतिक मुख्यालय की तरह इस्तेमाल किया है। यहीं से तेजस्वी यादव ने 2020 का चुनाव लड़ा था, यहीं से आरजेडी की सारी रणनीति बनती रही है।नया बंगला (हार्डिंग रोड) इसके मुकाबले काफी छोटा है और लोकेशन के लिहाज से भी उतना रणनीतिक नहीं है। लेकिन असली वजह कुछ और है।

असली खेल: नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी बचाने का:-

बिहार विधान परिषद में कुल 75 सीटें हैं। विपक्ष का नेता बनने के लिए कम से कम 9 एमएलसी चाहिए। अभी आरजेडी के पास 13 एमएलसी हैं, जिनमें से:- 2 एमएलसी का कार्यकाल जुलाई 2026 में खत्म – 7 एमएलसी (5 स्थानीय निकाय कोटा + 2 विधानसभा कोटा) का कार्यकाल 2028 में खत्म – 4 एमएलसी (सभी विधानसभा कोटा) का कार्यकाल 2030 में खत्म 2025 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी की सीटें 110 से घटकर सिर्फ 25 रह गई हैं। अब पार्टी के पास इतनी ताकत नहीं बची कि वह विधानसभा कोटे या स्थानीय निकाय कोटे से अकेले एमएलसी जीत सके।2026 में खाली होने वाली 2 सीटें लगभग तय मानिए कि एनडीए जीत लेगा। 2028 में खाली होने वाली 7 में से कम से कम 5-6 सीटें भी एनडीए के खाते में जा सकती हैं। इस तरह 2028 तक आरजेडी के एमएलसी घटकर 6-8 रह जाएंगे। यानी नेता प्रतिपक्ष का पद भी चला जाएगा और हार्डिंग रोड वाला नया बंगला भी हाथ से निकल जाएगा।

आरजेडी की रणनीति: कोर्ट का सहारा, समय खींचो:-

आरजेडी को अच्छी तरह पता है कि नया बंगला स्थायी नहीं है। इसलिए पार्टी ने साफ कह दिया है कि 10 सर्कुलर रोड का बंगला नहीं छोड़ा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे मगनी लाल मंडल ने तो खुली चुनौती दे दी है – “जो करना है कर लो, बंगला नहीं छोड़ेंगे।”पार्टी अब हाईकोर्ट जाएगी। दलील यह होगी कि 2019 का हाईकोर्ट का फैसला सिर्फ आजीवन बंगला देने की व्यवस्था को खत्म करता है, लेकिन जब तक वैकल्पिक आवास नहीं दिया जाता, पुराना बंगला खाली करने को बाध्य नहीं किया जा सकता। इस कानूनी दांव से कम से कम 2-3 साल तक मामला लटकाया जा सकता है।

नीतीश का मास्टरस्ट्रोक या बीजेपी की चाल ?

आरजेडी इसे सीधे-सीधे राजनीतिक बदला बता रही है। पार्टी का कहना है कि 20 साल में सत्ता कई बार बदली, लेकिन किसी ने बंगला नहीं छीना। अब गृह विभाग बीजेपी के पास है, इसलिए लालू परिवार को अपमानित करने की कोशिश हो रही है।दूसरी तरफ नीतीश सरकार का कहना है कि वे सिर्फ हाईकोर्ट के 2019 के फैसले का पालन कर रहे हैं, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्रियों को आजीवन बंगला देने की व्यवस्था को असंवैधानिक बताया गया था।

अंत में सवाल वही: लालू परिवार कितने दिन टिकेगा ?

अगर कोर्ट से स्टे मिल गया तो 10 सर्कुलर रोड में 2028-29 तक रह सकते हैं

– अगर कोर्ट ने सरकार के पक्ष में फैसला दिया तो अगले कुछ महीनों में ही बेदखली तय है

– और हार्डिंग रोड वाला नया बंगला? वह तो 2028 तक भी मुश्किल से टिकेगा तो सवाल फिर वही है

– लालू परिवार इस बार कितने दिन टिक पाएगा? सियासी गलियारे में चर्चा है कि यह सिर्फ बंगले की लड़ाई नहीं, बल्कि 2029-30 में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव से पहले लालू परिवार को कमजोर करने की बड़ी रणनीति का हिस्सा है।फिलहाल तो कोर्ट की गली में चर्चा है कि फैसला जो भी हो, बिहार की सियासत में एक युग का अंत नजर आ रहा है।

रिपोर्ट

अंकित शेखावत

🏛️राजनीति Tags:Bihar, Tejashwi yadav

पोस्ट नेविगेशन

Previous Post: सोनपुर मेला की डांसर बोली पीरियड में डांस, प्राइवेट पार्ट एक्सपोज करने को कहा जाता था थिएटर में जबरस्ती कपड़े उतरवाते थे डांसरों का शोषण ,पुलिस जॉच में सनसनी
Next Post: हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के निधन के तीन दिन बाद खोला दिल, कहा – “वे मेरे लिए सब कुछ थे, यह खालीपन जिंदगी भर रहेगा”

Related Posts

  • राबड़ी आवास किसी की बपौती नहीं: खाली नहीं करेंगे तो पुलिस एक्शन होगा बोले गिरिराज; RJD बोली- लालू जी को बंगले से कोई नहीं निकाल सकता 🏛️राजनीति
  • मतदाता सूची की ‘सफाई’ या लोकतंत्र की हत्या? SIR पर देश भर में बवाल 🏛️राजनीति
  • दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन,वोट चोर के खिलाफ राहुल गांधी रामलीला मैदान में करेंगे संबोधन, देशभर से जुट रहे कार्यकर्ता Uncategorized
  • हिजाब विवाद: महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने नीतीश कुमार को दी खुली चेतावनी, श्रीनगर पुलिस में दर्ज कराई शिकायत 🏛️राजनीति
  • मनरेगा को खत्म कर नया ग्रामीण रोजगार बिल लाने की तैयारी: प्रियंका गांधी ने पूछा- महात्मा गांधी का नाम क्यों हटा रहे? 🏛️राजनीति
  • राबड़ी आवास खाली, रोहिणी के बाद लालू यादव की तीन बेटियां दिल्ली रवाना; रोहिणी का आरोप – “मुझसे मेरा मायका छीना गया” 🏛️राजनीति

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Categories

Latest Posts

  • DUSU Election Result 2026, ABVP का 3 सीटों पर कब्जा, निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास; जानिए नतीजों के बड़े मायने
  • मोदी सरकार में गर्भवती महिला को खाट पर ढोना पड़ रहा है
  • BJP सरकार ने पटना में छात्रों पर बरसाई लाठियां
  • BJP के एक और रेपिस्ट नेता की खुल गई पोल
  • BJP को बंगाल जितने से बांग्लादेश को फायदा

Latest Posts

  • DUSU Election Result 2026, ABVP का 3 सीटों पर कब्जा, निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास; जानिए नतीजों के बड़े मायने
  • मोदी सरकार में गर्भवती महिला को खाट पर ढोना पड़ रहा है
  • BJP सरकार ने पटना में छात्रों पर बरसाई लाठियां
  • BJP के एक और रेपिस्ट नेता की खुल गई पोल
  • BJP को बंगाल जितने से बांग्लादेश को फायदा

Calendar

अक्टूबर 2026
सोम मंगल बुध गुरु शुक्र शनि रवि
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« सितम्बर    
  • चंडीगढ़ 4 दिन से एयरपोर्ट बच्चे के साथ फंसा परिवार,Indigoफ्लाइट लेट होने से परेशानी, एक्टर सोनू सूद ने जताई चिंता, Uncategorized
  • यमन में सऊदी हवाई हमले में 20 की मौत, सेना ने मिलिट्री बेस मुक्त कराया Uncategorized
  • विराट कोहली आज रच सकते हैं इतिहास: वनडे में दूसरी बार लगातार तीन शतक ठोकने की दहलीज पर ‘किंग’ 🏏खेल
  • यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की का कनाडा दौरा, ट्रंप से बातचीत के लिए अमेरिका रवाना होंगे Uncategorized
  • Cricket’s T20 Evolution: Entertainment Over Tradition Uncategorized
  • भारत–रूस ट्रेड,मोदी और पुतिन समझौते का बड़ा असर,24 दिन में पहुंचेगा माल, 2030 तक 100 अरब डॉलर का लक्ष्य Uncategorized
  • ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो 27 साल की जेल सजा अंतरराष्ट्रीय मीडिया में बड़ी चर्चा पूरे साउथ अमेरिका में हलचल Uncategorized
  • सट्टेबाजी ऐप प्रमोशन केस: ED ने युवराज सिंह, सोनू सूद और नेहा शर्मा सहित कई सेलेब्स की संपत्तियां जब्त कीं 🎬मनोरंजन

About Realtodaynews

Realtodaynews ek independent digital news platform hai jo aapko deta hai fast, real aur verified news updates.
Humari team ka focus hai ki har reader tak clear, simple aur sachchi khabar pohchayi ja sake — bina kisi bias, drama ya misinformation ke.

Humara belief simple hai:
“News wahi jo real ho, real wahi jo verified ho.”

  • Aap tak fast aur accurate news pahunchana
  • Fake news aur misinformation se door rehkar verified content provide karna
  • Neutral journalism ko promote karna
  • Har important issue ko simple language me explain karna
  • Har age group ke readers ko usable, sharable aur meaningful content dena

✅ WHY Realtodaynews?

  • Super fast breaking news
  • Pure verified content
  • Genuine journalism, no clickbait
  • Professional writers & editors
  • Har news ka proper research aur cross-check

✅ DISCLAIMER

Realtodaynews par publish hone wali sari news aur content research-based aur trusted sources par tayyar ki jati hai.
Hum kisi political party, organization ya individual se influenced nahi hain.
Website par available information general purpose ke liye hai. Kisi bhi decision ke liye reader khud zimmedar hoga.

Information

  • Contact No : 6287620628, 6200642731

SUBSCRIBE US

  • Youtube : RNN sach aap tak
  • link : https://youtube.com/@rnnsachaaptak?si=pAahnbPCViX9-Mhg

Copyright © 2026 Realtodaynews.

Powered by PressBook News WordPress theme