
पटना/दिल्ली:
बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। राबड़ी देवी का सरकारी आवास खाली किया जा रहा है और इसी बीच खबर है कि लालू प्रसाद यादव की तीन बेटियां भी दिल्ली रवाना हो चुकी हैं। परिवारिक गतिविधियों के बीच रोहिणी आचार्य का बयान एक नई चर्चा का विषय बन गया है।
रोहिणी ने सोशल मीडिया पर बड़ा आरोप लगाया है कि “मुझसे मेरा मायका छीना गया”, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि RJD की तरफ से इस मामले पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि हालिया घटनाओं का असर परिवार की आंतरिक स्थिति पर स्पष्ट दिख रहा है।
राबड़ी आवास खाली कराए जाने की प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कई अहम फाइलों व सामान को शिफ्ट किया जा रहा है। परिवार के दिल्ली जाने को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ महत्वपूर्ण राजनीतिक बैठकों या मेडिकल अपॉइंटमेंट्स की वजह से वे बाहर रहेंगे।
