जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और गर्मजोशी भरे संवाद के साथ एक-दूसरे का स्वागत किया। यह मुलाकात समिट में कूटनीतिक बातचीत का अहम हिस्सा मानी जा रही है।समिट में भाग लेने वाले कई देशों के शीर्ष नेताओं के साथ मोदी की यह पहली बैठक है। पहले सत्र में मोदी ने भाषण भी दिया,

जिसमें उन्होंने वैश्विक विकास, कर्ज राहत और जलवायु बदलाव जैसी चुनौतियों पर जोर दिया है उनके भाषण को दुनिया भर के नेताओं ने ध्यान से सुना।इस बार कई बड़े नेता समिट में मौजूद नहीं हैं। अमेरिकी केव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग सम्मेलन में शामिल नहीं हुए। इन नेताओं की गैर-मौजूदगी के बावजूद,

भारत के प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति और कूटनीतिक प्रभाव विशेष रूप से महसूस किया गया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में “ग्लोबल ट्रस्ट डेफिसिट” को खत्म करने की अपील की है और कहा कि वैश्विक स्तर पर भरोसे को मजबूत करना अब पहले से कहीं अधिक जरूरी है। उन्होंने समावेशी विकास और अफ्रीकी देशों के साथ सहयोग को भी अहम विषय बताया है
