रोहतास के रामूडीह में उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय में 4 थैलियों में मांस मिला है। इसका वजन 7 किलो से ज्यादा है। गांव वालों का आरोप है कि ये गोमांस है जो मिड-डे-मील के नाम पर बच्चों को खिलाया जाता था। इस स्कूल में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के बच्चे पढ़ते हैं। एक क्लासरूम में काले रंग की पॉलिथीन में मांस मिला है।

जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्कूल परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के पेरेंट्स ने प्रिसिंपल मोहम्मद अनवर समेत 5 टीचर पर मिड डे मिल में गो मांस परोसने का आरोप लगाया है।
