ब्राजील के अमेज़ॉन शहर बेलेम में चल रहे COP30 क्लाइमेट समिट में गुरुवार को अफरा-तफरी मच गई, जब सम्मेलन स्थल के पवेलियन क्षेत्र में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के तुरंत बाद पूरे परिसर को खाली कराया गया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है आग की शुरुआत चीन के पवेलियन के पास हुई और कुछ ही मिनटों में पास के अन्य देशों के पवेलियनों तक फैल गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तेजी से कार्रवाई कर सभी प्रतिभागियों को बाहर निकाला गया वही फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया गया आग लगने की वजह शुरुआती जांच में शॉर्ट-सर्किट या जेनरेटर फेलियर को संभावित कारण माना जा रहा है।यह हादसा ऐसे समय हुआ जब सम्मेलन में लगभग 190 से अधिक देशों के शीर्ष नेता, मंत्री और जलवायु विशेषज्ञ एक साथ मौजूद थे, और जीवाश्म ईंधन, जलवायु वित्त तथा वैश्विक उत्सर्जन-कटौती पर अहम वार्ताएं चल रही थीं। आग लगने के कारण इन बैठकों को बीच में रोकना पड़ा।ब्राजील के पर्यटन मंत्री ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और आग से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। वहीं सम्मेलन आयोजकों ने सुरक्षा की दोबारा समीक्षा शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं कि बाधित वार्ताएं कब दोबारा शुरू होंगी
