नई दिल्ली: चीन और जापान के बीच ताइवान को लेकर बढ़ते तनाव का सीधा फायदा भारत को मिल रहा है चीन ने बुधवार को जापान से आने वाले सभी सीफूड (जैसे-मछली, झींगा )पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिए है यह कदम राजनयिक तनाव और ताइवान विवाद के बीच उठाया गया बताया जा रहा है। इसके तुरंत बाद, भारत की प्रमुख समुद्री खाद्य निर्यातक कंपनियों के शेयरों में 11% तक की तेजी देखी गई। विशेष रूप से, अवंती फीड्स (Avanti Feeds) के शेयरों में करीब 10% उछाल आया, जो पिछले दो महीनों की सबसे बड़ी इंट्राडे बढ़त मानी गई है। चीन का यह कदम भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए बहुत बड़ी मांग-वैरिएंट” का अवसर है। अमेरिका, भारत का एक बड़ा सीफूड बाजार है, लेकिन वहां हाल में 50% तक के टैरिफ लगाए गए हैं, जिससे भारतीय निर्यातकों पर दबाव है। भारत सरकार पहले ही समुद्री भोजन और अन्य श्रम-प्रधान निर्यात सेक्टरों को सपोर्ट देने के लिए ₹450.6 अरब का पैकेज पास कर चुकी है, और अब चीन की मांग की बढोतरी इस क्षेत्र को एक मजबूत रफ्तार दे सकती है। फिर भी, जोखिम बने हुए हैं: अगर चीन की मांग अपेक्षित स्तर पर न पहुँचे, या राजनयिक तनाव बढ़े, तो भारतीय निर्यातकों को उलटा असर भी हो सकता है।
