काठमांडू, नेपाल: नेपाल में लगभग 70 दिन बाद युवा पीढ़ी यानी Gen-Z का आंदोलन फिर से शुरू हो गया। बारा जिले के सेमरा में हुई CPN-UML पार्टी की रैली के दौरान युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं, जिससे प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया और हवाई उड़ानों को रद्द करना पड़ा। गुरुवार दोपहर बारा जिले के सेमरा में पार्टी नेताओं शंकर पोखरेल और महेश बस्नेत की रैली के दौरान स्थानीय युवा विरोध में उतर आए। ज्यादा दिन नहीं हुए हैं जब नेपाल में पुलिस की फायरिंग में 21 युवाओं की मौत हो गई थी यह घटना 8 से 9 सितंबर की थी लगभग 70 दिन बाद नेपाल में स्थित फिर से खराब हो गई है यह घटना सेमरा शहर और उसके आसपास के इलाकों में दोपहर लगभग 12:30 बजे शुरू हुई। स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कर्फ्यू लागू किया जो शाम 8 बजे तक रहेगा।Gen-Z युवाओं का आरोप है कि सरकार सोशल मीडिया पर प्रतिबंध, भ्रष्टाचार और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ कदम उठा रही है। यह आंदोलन पिछले सप्ताहों के प्रदर्शनों की ही श्रृंखला है, जिसमें युवा लगातार राजनीतिक बदलाव की मांग कर रहे हैं प्रशासन ने हिंसा को रोकने के लिए कर्फ्यू लगाया और पुलिस फोर्स तैनात की है Human Rights Watch ने पुलिस के बल प्रयोग पर चिंता जताई और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
