Skip to content
  • 🌍देश/विदेश
  • 🏛️राजनीति
  • 🏏खेल
  • 🎓शिक्षा
  • 🩺स्वास्थ्य
  • 📱तकनीक
  • 🎬मनोरंजन
  • 🚓अपराध
  • 💼व्यापार / बिज़नेस
Realtodaynews

Realtodaynews

India's fastest news network

  • Home
  • contact us
  • Blog
  • Toggle search form
  • ब्राज़ील में कुदरत का कहर: तेज बारिश के बाद बाढ़-भूस्खलन से 25 की मौत Uncategorized
  • कोटा की बेटी अरुंधति वर्ल्ड कप फाइनल में: 3 बार की विश्व चैंपियन को नॉकआउट किया; 20 नवंबर को उज्बेकिस्तान की अजीजा से मुकाबला Uncategorized
  • ईशान किशन का तूफान, सूर्यकुमार की कप्तानी का कमाल: भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज 4-1 से जीती Uncategorized
  • देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स पर हड़कंप ,190 से ज़्यादा IndiGo फ्लाइट्स कैंसिल, हज़ारों यात्रियों का बुरा हाल, DGCA ने जांच के लिए मांगी पूरी रिपोर्ट Uncategorized
  • इंदौर में दूषित पानी से 15 लोगों की मौत, हाईकोर्ट में सरकार ने बताया सिर्फ 4 ,उमा भारती ने कहा इस पाप का घोर प्रायश्चित करना होगा Uncategorized
  • चाबहार पोर्ट पर सियासी घमासान,कांग्रेस बोली—ट्रम्प के दबाव में भारत ने ₹1100 करोड़ बर्बाद किए, सरकार ने किया इनकार Uncategorized
  • मनरेगा विवाद ,राहुल प्रियंका ने कहा, पीएम मोदी के फैसले से महात्मा गांधी के सपनों का अपमान Uncategorized
  • ग्रामीण रोजगार में बड़ा बदलाव,मनरेगा को अलविदा, विकसित भारत‑जी राम जी बिल लाएगी मोदी सरकार Uncategorized

महुआबाग का महलः जब्त होगा या रह जाएगा लालू की शान? सियासी जंग तेज

Posted on दिसम्बर 3, 2025दिसम्बर 3, 2025 By realtodaynews94@gmail.com कोई टिप्पणी नहीं महुआबाग का महलः जब्त होगा या रह जाएगा लालू की शान? सियासी जंग तेज में

बिहार की राजनीति में एक बार फिर लालू प्रसाद यादव का महुआबाग स्थित नया आलीशान बंगला सुर्खियों में है। सत्तारूढ़ गठबंधन के दोनों बड़े दल – भाजपा और जदयू – इसे लगातार निशाना बना रहे हैं तो विपक्षी महागठबंधन इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रहा है।

लालू परिवार पर फिर उठे सवाल, भाजपा ने कहा – लूट की कमाई से बन रहा महल:-

बीजेपी ने सोशल मीडिया पर बंगले की ताज़ा तस्वीरें जारी करते हुए सवाल खड़े किए हैं कि जिस परिवार की घोषित आय के स्रोत बेहद सीमित हैं, वह पटना के पॉश इलाके में इतना भव्य निर्माण कैसे करा रहा है? पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने इसे सीधे-सीधे भ्रष्टाचार की कमाई से जोड़ा। उन्होंने कहा, “चारा घोटाला, रेलवे लैंड-फॉर-जॉब्स केस और तमाम पुराने मामले अभी कोर्ट में हैं। इस नए बंगले पर भी जांच एजेंसियों की नजर होनी चाहिए।”

जदयू भी पीछे नहीं रहा। पार्टी के संसदीय बोर्ड के नेता दिलेश्वर कामत ने कहा, “लालू जी का नाम पिछले तीन दशकों में कई बड़े घोटालों से जुड़ा है। जनता जानना चाहती है कि इतनी संपत्ति कहां से आई?”

राजद का पलटवार – राजनीतिक द्वेष के अलावा कुछ नहीं:-

राजद प्रवक्ताओं ने इसे पूरी तरह राजनीतिक साजिश बताया। पार्टी का कहना है कि महुआबाग का यह प्लॉट दशकों पुराना है और उस पर निर्माण कार्य कई सालों से चल रहा है। राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कहा, “जब नीतीश कुमार और सुशील मोदी जी के रिश्तेदारों के दर्जनों बेनामी प्लॉट सामने आए थे, तब ये लोग कहां सो रहे थे? अब चुनाव नजदीक आते ही पुराना राग अलापा जा रहा है।”

तेजस्वी के दिल्ली वाले घर पर भी सवाल:-

विवाद तब और बढ़ गया जब भाजपा ने तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित डिफेंस कॉलोनी वाले मकान का जिक्र किया। पार्टी का दावा है कि चार मंजिला यह मकान महज साढ़े चार लाख रुपये में खरीदा गया था, जो बाजार मूल्य से कई गुना कम है। भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, “आयकर विभाग को न सिर्फ पटना का यह नया बंगला, बल्कि दिल्ली का वह घर भी जांचना चाहिए।”

विधानसभा के बाहर भड़के राजद विधायक:-

बुधवार को विधानसभा परिसर के बाहर जब राजद के वरिष्ठ विधायक भाई वीरेंद्र से महुआबाग बंगले और तेजस्वी के दिल्ली वाले घर पर सवाल किया गया तो वे आग बबूला हो गए। उन्होंने मीडिया कर्मी से कहा, “तुम लोग पागल हो गए हो क्या? बार-बार एक ही बात। समझ नहीं आता क्या?” इसके बाद वे बिना और जवाब दिए चले गए।

कांग्रेस ने भी दिया साथ:-

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने इसे सत्ताधारी दलों की हताशा बताया। उन्होंने कहा, “लालू जी और उनके परिवार को लगातार बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। जनता सब देख रही है। आने वाला लोकसभा चुनाव इसका जवाब देगा।”

फिलहाल यह बंगला बिहार की राजनीति का सबसे गर्म मुद्दा बना हुआ है। आने वाले दिनों में केंद्रीय एजेंसियों की कोई कार्रवाई होती है या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा।

रिपोर्ट

अंकित शेखावत

🏛️राजनीति

पोस्ट नेविगेशन

Previous Post: लोकसभा में 9 दिसंबर को चुनाव सुधारों पर बहस संसद में, वंदे मातरम् पर चर्चा 8 दिसंबर को
Next Post: कांग्रेस का AI वीडियो वायरल: चाय बेचते PM मोदी को दिखाकर मचा बवाल, BJP ने कहा – OBC अपमान असहनीय

Related Posts

  • ओवैसी ने नीतीश सरकार को दिया समर्थन, भाजपा पर दबाव कम करने की कोशिश? सियासी लहर तेज Uncategorized
  • बिहार के डिप्टी CM की स्वागत रैली में चली गोली: देखें Viral वीडियो; लखीसराय में विजय सिन्हा माइक चिल्लाते रहे चलती रही गोलियां 🏛️राजनीति
  • संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, PM मोदी ने विपक्ष से की सकारात्मक भूमिका की अपील 🏛️राजनीति
  • मतदाता सूची की ‘सफाई’ या लोकतंत्र की हत्या? SIR पर देश भर में बवाल 🏛️राजनीति
  • लखीसराय में डिप्टी CM की रैली में खुलेआम हवाई फायरिंग, सुशासन का दावों पर उठे सवाल 🏛️राजनीति
  • 5 मिनट तक माइक गायब, जनता बोली – विकास की स्पीड यही है भाई ! नीतीश से लेकर स्पीकर तक हुए हक्के-बक्के 🏛️राजनीति

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Categories

Latest Posts

  • DUSU Election Result 2026, ABVP का 3 सीटों पर कब्जा, निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास; जानिए नतीजों के बड़े मायने
  • मोदी सरकार में गर्भवती महिला को खाट पर ढोना पड़ रहा है
  • BJP सरकार ने पटना में छात्रों पर बरसाई लाठियां
  • BJP के एक और रेपिस्ट नेता की खुल गई पोल
  • BJP को बंगाल जितने से बांग्लादेश को फायदा

Latest Posts

  • DUSU Election Result 2026, ABVP का 3 सीटों पर कब्जा, निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास; जानिए नतीजों के बड़े मायने
  • मोदी सरकार में गर्भवती महिला को खाट पर ढोना पड़ रहा है
  • BJP सरकार ने पटना में छात्रों पर बरसाई लाठियां
  • BJP के एक और रेपिस्ट नेता की खुल गई पोल
  • BJP को बंगाल जितने से बांग्लादेश को फायदा

Calendar

अक्टूबर 2026
सोम मंगल बुध गुरु शुक्र शनि रवि
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« सितम्बर    
  • दिल्ली में आतंकियों का डर ,अल-कायदा और बब्बर खालसा के पोस्टर दिखाई दिए, सूचना देने वालों के लिए इनाम Uncategorized
  • रूस से तेल आयात में कमी पर ट्रम्प का बयान: मोदी ने मेरी खुशी के लिए किया, वे जानते थे मैं नाखुश था Uncategorized
  • जालंधर में भाना सिद्धू के खिलाफ प्रदर्शन में मची भारी नाराजगी, मूसेवाला परिवार को लेकर विवाद Uncategorized
  • विराट कोहली का वनडे अवतार: रांची में 135 रनों की पारी ने सारे सवालों को चुप कर दिया 🏏खेल
  • वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन ,अमेरिका ने राष्ट्रपति बदला, उपराष्ट्रपति को सौंपी जिम्मेदारी,हथकड़ी में मादुरो अमेरिका लाया गया Uncategorized
  • शंकराचार्य विवाद पर अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार माघ मेला प्राधिकरण को भेजी अंग्रेजी चिट्ठी में कहा – मैं शंकराचार्य हूं Uncategorized
  • रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शाही शादी: अरावली की पहाड़ियों में थ्री-लेयर सिक्योरिटी Uncategorized
  • बंगाल यात्रा पर निकलेंगे मंगल पांडेय,बंगाल से ममता बनर्जी की विदाई तय, भाजपा की सरकार बनेगी, SIR. का विरोध Uncategorized

About Realtodaynews

Realtodaynews ek independent digital news platform hai jo aapko deta hai fast, real aur verified news updates.
Humari team ka focus hai ki har reader tak clear, simple aur sachchi khabar pohchayi ja sake — bina kisi bias, drama ya misinformation ke.

Humara belief simple hai:
“News wahi jo real ho, real wahi jo verified ho.”

  • Aap tak fast aur accurate news pahunchana
  • Fake news aur misinformation se door rehkar verified content provide karna
  • Neutral journalism ko promote karna
  • Har important issue ko simple language me explain karna
  • Har age group ke readers ko usable, sharable aur meaningful content dena

✅ WHY Realtodaynews?

  • Super fast breaking news
  • Pure verified content
  • Genuine journalism, no clickbait
  • Professional writers & editors
  • Har news ka proper research aur cross-check

✅ DISCLAIMER

Realtodaynews par publish hone wali sari news aur content research-based aur trusted sources par tayyar ki jati hai.
Hum kisi political party, organization ya individual se influenced nahi hain.
Website par available information general purpose ke liye hai. Kisi bhi decision ke liye reader khud zimmedar hoga.

Information

  • Contact No : 6287620628, 6200642731

SUBSCRIBE US

  • Youtube : RNN sach aap tak
  • link : https://youtube.com/@rnnsachaaptak?si=pAahnbPCViX9-Mhg

Copyright © 2026 Realtodaynews.

Powered by PressBook News WordPress theme