अमेरिका-ईरान तनाव के बीच अब संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE भी ईरान जंग में सीधे तौर पर शामिल होने की तैयारी कर रहा है वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, UAE संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक अहम प्रस्ताव लाने की कोशिश कर रहा है।

इस प्रस्ताव में होर्मुज स्ट्रेट को जबरन खुलवाने के लिए हर संभव तरीका अपनाने की अनुमति मांगी जा रही है। इसके तहत एक हार्मुज सिक्योरिटी फोर्स भी बनाई जा सकती है, जो जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। आपको बता दें, दुनिया का करीब 20% तेल इसी समुद्री रास्ते से गुजरता है। अगर UAE सीधे इस टकराव में उतरा, तो यह मिडिल ईस्ट में हालात और ज्यादा विस्फोटक बना सकता है।
