मिडिल ईस्ट में इजराइल और अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस जंग में अब तक ईरान, इजराइल, सऊदी अरब, लेबनान और यूएई समेत करीब 12 देश किसी न किसी रूप में शामिल हो चुके हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि जंग के 9 दिन बीत जाने के बाद भी यमन अब तक सीधे तौर पर इसमें शामिल नहीं हुआ है।

यमन में हूती विद्रोही रहते हैं, जिन्हें ईरान का करीबी सहयोगी माना जाता है। अक्टूबर 2023 में गाजा युद्ध के बाद इजराइल और हूती कई बार एक-दूसरे पर हमले भी कर चुके हैं।
