
आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के तहत लक्ष्मीपुर में मासिक मीटिंग का सफल आयोजन किया गया। यह मीटिंग स्वास्थ्य विभाग के आदेशानुसार आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
मीटिंग में मुख्य रूप से शुगर (मधुमेह) और उच्च रक्तचाप (बीपी) से ग्रस्त मरीजों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं (ANC) तथा टीबी रोगियों के प्रति जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों को इन बीमारियों की रोकथाम, नियमित जांच और उपचार के महत्व बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में ब्लॉक हेल्थ मैनेजर डॉक्टर अंकित सौरभ के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO), एएनएम, एएसएफ तथा आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रमुख रूप से उपस्थित रहने वालों में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी चंद्रमणि कुमार, रूपम कुमारी, पिंकी कुमारी, शिखा सिंह, नीरज दास सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे।
इस तरह की मासिक मीटिंग से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने तथा आम जनता में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
