मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच खार्ग आइलैंड अचानक चर्चा में आ गया है। होर्मुज स्ट्रेट के पास मौजूद यह आइलैंड ईरान की तेल अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रम्प प्रशासन इस आइलैंड को लेकर सैन्य विकल्पों पर विचार कर सकता है।

दरअसल, ईरान के लगभग 80 से 90 प्रतिशत कच्चे तेल का निर्यात इसी खार्ग आइलैंड से होता है। यहां बड़े तेल टर्मिनल, पाइपलाइन, स्टोरेज टैंक और जहाजों में तेल भरने की आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां से हर दिन करीब 70 लाख बैरल तेल जहाजों में भरा जा सकता है। ऐसे में अगर खार्ग आइलैंड पर कोई बड़ा कदम उठता है, तो इसका असर पूरे वैश्विक तेल बाजार पर पड़ सकता
