Skip to content
  • 🌍देश/विदेश
  • 🏛️राजनीति
  • 🏏खेल
  • 🎓शिक्षा
  • 🩺स्वास्थ्य
  • 📱तकनीक
  • 🎬मनोरंजन
  • 🚓अपराध
  • 💼व्यापार / बिज़नेस
Realtodaynews

Realtodaynews

India's fastest news network

  • Home
  • contact us
  • Blog
  • Toggle search form
  • दक्षिण अफ्रीका में गोलीकांड के दर्दनाक घटना,शराबखाने के बाहर हाहाकार इलाके में तनाव,10 की गई जान,10 घायल Uncategorized
  • रूस से तेल आयात में कमी पर ट्रम्प का बयान: मोदी ने मेरी खुशी के लिए किया, वे जानते थे मैं नाखुश था Uncategorized
  • BJP मंत्री के पति के बयान पर मचा सियासी बवाल, कांग्रेस-RJD ने कहा- यह महिलाओं का अपमान है Uncategorized
  • जैसलमेर से शुरू हुई नई ट्रेन, यात्रियों में खुशी का माहौल,रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ,कई जिलों का सफर होगा आसान Uncategorized
  • ₹5 ऑटो बयान पड़ा भारी ओवैसी ने हेमंत को क्यों कहा ‘छोटा आदमी Uncategorized
  • ISRO का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका अन्वेषा सहित 15 सैटेलाइट्स लॉन्च फेल ,तीसरी स्टेज में समस्या Uncategorized
  • नए साल की शुरुआत में भारत से आगे 29 देश, 2026 सबसे पहले , न्यू ईयर स्वागत करने के 5 सबसे अनोखे तरीके Uncategorized
  • बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा की मांग पर लंदन में प्रोटेस्ट ,खालिस्तानियों ने लगाए भारत विरोधी नारे Uncategorized

ट्रम्प का बड़ा ऐलान: गरीब देशों के लोगों से हमारा कोई नाता नहीं, गरीब देशों से शरणार्थियों की एंट्री पर स्थायी रोक

Posted on नवम्बर 28, 2025नवम्बर 28, 2025 By realtodaynews94@gmail.com कोई टिप्पणी नहीं ट्रम्प का बड़ा ऐलान: गरीब देशों के लोगों से हमारा कोई नाता नहीं, गरीब देशों से शरणार्थियों की एंट्री पर स्थायी रोक में

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को देश में बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों के बीच एक सनसनीखेज घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब उन देशों से आने वाले शरणार्थियों को अमेरिका में कभी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा, जिन्हें सामान्य बोलचाल में “थर्ड वर्ल्ड” कहा जाता है।

ट्रम्प ने इसे “अमेरिका को फिर से मजबूत और सुरक्षित बनाने” की दिशा में सबसे जरूरी कदम बताया। राष्ट्रपति ने यह बयान वॉशिंगटन डीसी में दो नेशनल गार्ड सैनिकों की दुखद मौत के बाद दिया। उनका साफ आरोप था कि देश में हो रहे कई हमले और अपराध अवैध या अनियंत्रित प्रवासियों की वजह से हो रहे हैं। ट्रम्प ने कहा, “हमारी मौजूदा इमिग्रेशन व्यवस्था ने आम अमेरिकी नागरिकों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है। अब बस बहुत हुआ।”

कौन से देशों पर लगेगी रोक?

हालांकि “थर्ड वर्ल्ड कंट्रीज” कोई आधिकारिक कानूनी शब्द नहीं है, लेकिन राष्ट्रपति के इशारे साफ हैं – अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, मध्य पूर्व और एशिया के निम्न एवं निम्न-मध्यम आय वाले देशों से आने वाले लोगों पर सख्त प्रतिबंध लगाया जाएगा। इसके साथ ही यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) ने एक और कड़ा कदम उठाते हुए 19 “हाई-रिस्क” देशों की नई सूची जारी की है। इन देशों से पहले से ग्रीन कार्ड प्राप्त कर चुके लोगों की भी दोबारा गहन जांच शुरू हो गई है। यह नियम 27 नवंबर 2025 से तत्काल प्रभावी हो चुका है।

इन 19 देशों में शामिल हैं:

अफगानिस्तान, म्यांमार (बर्मा), चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, एरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान, यमन, बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला।

USCIS के निदेशक जोसेफ एडलो

USCIS के निदेशक जोसेफ एडलो ने बताया कि राष्ट्रपति के जून 2025 के कार्यकारी आदेश के तहत इन देशों को “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंताजनक” घोषित किया गया था। अब इन देशों से आए हर व्यक्ति – चाहे उसका ग्रीन कार्ड पुराना हो या नया – की फाइल फिर से खंगाली जाएगी।

गैर-नागरिकों को सरकारी लाभ बंद, नागरिकता भी जा सकती है:-

राष्ट्रपति ट्रम्प ने साफ शब्दों में कहा – “जो लोग अमेरिका से सच्चा प्यार नहीं करते, जो यहां सिर्फ फायदा उठाने आते हैं, जो हमारी सभ्यता और मूल्यों से मेल नहीं खाते, उन्हें कोई जगह नहीं मिलेगी।”उन्होंने घोषणा की कि अब कोई भी गैर-नागरिक (नॉन-सिटिजन) अमेरिका में कोई सरकारी सुविधा, सब्सिडी या कल्याणकारी योजना का लाभ नहीं ले सकेगा। साथ ही जो प्रवासी सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा बनेंगे या “पब्लिक चार्ज” (सरकार पर बोझ) साबित होंगे, उनकी अमेरिकी नागरिकता भी रद्द की जा सकती है।

अमेरिका फर्स्ट की सबसे सख्त अभिव्यक्ति:-

ट्रम्प प्रशासन इसे “अमेरिका फर्स्ट” नीति की अब तक की सबसे मजबूत और स्पष्ट अभिव्यक्ति बता रहा है। जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में डिपोर्टेशन के आंकड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं और लाखों लोग प्रभावित हो सकते हैं।राष्ट्रपति ने अंत में कहा, “अमेरिका दया का देश है, लेकिन पहले अपने लोगों की सुरक्षा और समृद्धि। जो हमारे साथ नहीं, वह हमारे खिलाफ है। अब समय आ गया है कि हम अपने घर को फिर से सुरक्षित बनाएं।”

रिपोर्ट

अंकित शेखावत

🌍वैश्विक

पोस्ट नेविगेशन

Previous Post: इमरान खान की सेहत को लेकर परिवार में दहशत, बेटे कासिम ने मांगा “जिंदा होने का सबूत”
Next Post: मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट ठंड ने बिहार में बढ़ाई मुश्किलें पटना गया समेत 8 शहर घने कोहरे की चपेट में

Related Posts

  • PM मोदी के 2 दिन का ओमान दौरा आज, सुल्तान तारिक से मुलाकात, द्विपक्षीय बैठक में कई अहम फैसले संभव Uncategorized
  • रांची से दिल्ली जा रही झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 लोगों की मौत; उड़ान के 20 मिनट बाद टूटा संपर्क Uncategorized
  • पटना में पहली बार चलेंगी नए साल में अंडरग्राउंड मेट्रो , 5 स्टेशनों पर तैयारियां तेज ,टनल की मिट्टी जांच जारी Uncategorized
  • शॉकिंग खुलासा,टूर मेंबर ने लगाया अभिनेता विल स्मिथ पर यौन शोषण का आरोप,नौकरी से भी निकाले गए Uncategorized
  • दक्षिण अफ्रीका में गोलीकांड के दर्दनाक घटना,शराबखाने के बाहर हाहाकार इलाके में तनाव,10 की गई जान,10 घायल Uncategorized
  • असम-बंगाल आज के दौरे से पहले PM मोदी का बयान,बोले– लूट, डराने-धमकाने की हद पार, बंगाल ममता के मिसमैनेजमेंट से त्रस्त Uncategorized

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Categories

Latest Posts

  • ईरान ने किया दुबई के बुर्ज खलीफा के सामने ड्रोन हमला
  • केजरीवाल कोर्ट से बरी के बाद दिल्ली में प्रदर्शन
  • ईरान का नया सुप्रीम लीडर कौन? खामेनेई के बाद ये नाम सबसे आगे
  • भारत इज़राइल फ्लाइट पर संकट यात्रियों में हलचल
  • नेशनल हाईवे पर लिखा था मुसलमान के लिए यह रोड नहीं बना है सख्त मना

Latest Posts

  • ईरान ने किया दुबई के बुर्ज खलीफा के सामने ड्रोन हमला
  • केजरीवाल कोर्ट से बरी के बाद दिल्ली में प्रदर्शन
  • ईरान का नया सुप्रीम लीडर कौन? खामेनेई के बाद ये नाम सबसे आगे
  • भारत इज़राइल फ्लाइट पर संकट यात्रियों में हलचल
  • नेशनल हाईवे पर लिखा था मुसलमान के लिए यह रोड नहीं बना है सख्त मना

Calendar

मार्च 2026
सोम मंगल बुध गुरु शुक्र शनि रवि
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« फरवरी    
  • अमेरिका में हिला देने वाला खुलासा, एपस्टीन स्कैंडल केस में माइकल जैक्सन से जुड़ी फोटोज भी सामने,3 लाख फाइलें जारी Uncategorized
  • ट्रेड डील पर सख्त रुख रुबियो से बोले NSA अजीत डोभाल बात नहीं बनी तो ट्रंप के हटने का इंतजार Uncategorized
  • नेहा कक्कड़ के कैंडी शॉप डांस पर विवाद, स्टेप्स को लेकर मालिनी अवस्थी, कहा- इतना गलत नहीं करना चाहिए Uncategorized
  • यूरोपियन कमीशन प्रेसिडेंट का बड़ा बयान भारत ग्लोबल पॉलिटिक्स में टॉप पर Uncategorized
  • ईरान में हालात बेकाबू, भारतीय नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की एडवाइजरी, तेहरान में 300 शवों का सामूहिक दफन Uncategorized
  • अश्लील कमेंट्स पर घिरे यो यो हनी सिंह, सिंगर जस्सी बोले- माता-पिता रोकें, नहीं तो आगे बढ़ेगा मामला Uncategorized
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज़, PAK vs NED: नीदरलैंड को दूसरा झटका, लेविट आउट, शाहीन का शानदार कैच Uncategorized
  • रोहित-विराट के वनडे करियर पर बड़ा फैसला नजदीक: BCCI 6 दिसंबर के बाद करेगी अहम बैठक 🏏खेल

About Realtodaynews

Realtodaynews ek independent digital news platform hai jo aapko deta hai fast, real aur verified news updates.
Humari team ka focus hai ki har reader tak clear, simple aur sachchi khabar pohchayi ja sake — bina kisi bias, drama ya misinformation ke.

Humara belief simple hai:
“News wahi jo real ho, real wahi jo verified ho.”

  • Aap tak fast aur accurate news pahunchana
  • Fake news aur misinformation se door rehkar verified content provide karna
  • Neutral journalism ko promote karna
  • Har important issue ko simple language me explain karna
  • Har age group ke readers ko usable, sharable aur meaningful content dena

✅ WHY Realtodaynews?

  • Super fast breaking news
  • Pure verified content
  • Genuine journalism, no clickbait
  • Professional writers & editors
  • Har news ka proper research aur cross-check

✅ DISCLAIMER

Realtodaynews par publish hone wali sari news aur content research-based aur trusted sources par tayyar ki jati hai.
Hum kisi political party, organization ya individual se influenced nahi hain.
Website par available information general purpose ke liye hai. Kisi bhi decision ke liye reader khud zimmedar hoga.

Information

  • Contact No : 6287620628, 6200642731

SUBSCRIBE US

  • Youtube : RNN sach aap tak
  • link : https://youtube.com/@rnnsachaaptak?si=pAahnbPCViX9-Mhg

Copyright © 2026 Realtodaynews.

Powered by PressBook News WordPress theme