सांगली, महाराष्ट्र: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और प्रसिद्ध संगीतकार‑निर्देशक पलाश मुच्छल 23 नवंबर 2025 को विवाह सूत्र में बंधने जा रहे हैं। महाराष्ट्र के सांगली में आयोजित होने वाली यह शादी न केवल परिवार और करीबी मित्रों के लिए खास होगी, बल्कि फिल्म, म्यूज़िक और क्रिकेट जगत की हस्तियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैस्मृति मंधाना, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनिंग बल्लेबाज, ICC वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिला चुकी हैं। अपने खेल और करियर की सफलता के दम पर उन्हें ‘क्रिकेट की रानी’ कहा जाता है।पलाश मुच्छल, बॉलीवुड और इंडिपेंडेंट म्यूज़िक इंडस्ट्री के लोकप्रिय संगीतकार और गायक, जिन्होंने कई हिट गाने और म्यूज़िक कंपोज़ किए हैं। विवाह 23 नवंबर 2025 को महाराष्ट्र के सांगली में स्मृति के परिवारिक घर में होगा। शादी का कार्यक्रम दोपहर में आयोजित किया जाएगा जिसमें फिल्म और क्रिकेट जगत की कई हस्तियों के शामिल होने की संभावना हैदोनों की मुलाकात साल 2019 में हुई थी और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। पलाश ने अपनी बांह पर टैटू “SM18” करवाया है, जो स्मृति के नाम और उनके जर्सी नंबर का प्रतीक है। पलाश की बहन, गायिका पलक मुच्छल, ने भी कहा कि स्मृति उनके लिए “बहन जैसी है और सबसे अच्छी दोस्त भी।”
