बांग्लादेश में हिंदू शख्स की कथित लिंचिंग को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच बयानबाज़ी तेज हो गई है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस घटना पर जताई गई गंभीर चिंता को बांग्लादेश ने खारिज करते हुए इसे अलग-थलग घटना करार दिया है ढाका का कहना है कि इस मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है और इसे देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ किसी व्यापक हिंसा से जोड़ना गलत हैबांग्लादेश की सरकार और वहां के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि संबंधित घटना पर स्थानीय प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की है आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं सरकार का दावा है कि देश में सभी धर्मों के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है और किसी भी तरह की सांप्रदायिक हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को लेकर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर चिंता जताई थी भारत की ओर से कहा गया कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रही हिंसा के मामलों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए लेकिन PM मोदी की इस प्रतिक्रिया को मानवाधिकार और क्षेत्रीय स्थिरता से जुड़ा अहम मुद्दा माना गया हालांकि बांग्लादेश ने भारत की चिंता को खारिज किया है,

लेकिन दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर कूटनीतिक स्तर पर चर्चा जारी रहने की संभावना है भारत-बांग्लादेश के संबंध ऐतिहासिक रूप से मजबूत रहे हैं, ऐसे में दोनों पक्ष संवाद के जरिए इस मसले को सुलझाने की कोशिश करेंगे इस घटना ने एक बार फिर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं

मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि ऐसी घटनाओं को केवल अलग-थलग बताने के बजाय, इनके पीछे के कारणों की गहराई से जांच जरूरी है फिलहाल यह मामला अभी जांच के अधीन है और दोनों देशों की नजर आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी है भारत ने उम्मीद जताई है कि बांग्लादेश सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर ठोस भरोसा देगी
