Skip to content
  • 🌍देश/विदेश
  • 🏛️राजनीति
  • 🏏खेल
  • 🎓शिक्षा
  • 🩺स्वास्थ्य
  • 📱तकनीक
  • 🎬मनोरंजन
  • 🚓अपराध
  • 💼व्यापार / बिज़नेस
Realtodaynews

Realtodaynews

India's fastest news network

  • Home
  • contact us
  • Blog
  • Toggle search form
  • भारत-पाक पर ट्रम्प के दावे पर मोदी के दोस्त कांग्रेस बोली—71वीं बार खुद को शांति दूत बताया Uncategorized
  • मोतिहारी में मुकेश सहनी की पार्टी के नेता की हत्या घर के दरवाजे पर की ताबड़तोड़ फायरिंग; सिर-सीने में लगी गोलियां, मौके पर हुई मौत Uncategorized
  • राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी ,नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष Uncategorized
  • सोमनाथ में पीएम मोदी की शौर्य यात्रा, डमरू बजाकर किया शुभारंभ,थोड़ी देर में करेंगे मंदिर में पूजा Uncategorized
  • बिहार के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट: 3 दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम, ठंड और धुंध बढ़ेगी Uncategorized
  • बर्फीले तूफान से अमेरिका ठप, करीब 9 हजार फ्लाइट्स रद्द, कई राज्यों में आपातकाल Uncategorized
  • PoK में इमरान खान के नेता को प्रधानमंत्री पद से हटाया गया बिलावल भुट्टो की पार्टी के नेता बने नए pm Uncategorized
  • जेल में सोचा बिजनेस का उपाय,10 विभागों के मंत्री रहे, 1990 से विधायक अब बने बिहार विधानसभा के प्रेम कुमार स्पीकर Uncategorized

ताइवान का पलटवार ,काउंटर कॉम्बैट एक्सरसाइज लॉन्च, तीनों सेनाएं हाई अलर्ट पर

Posted on दिसम्बर 29, 2025दिसम्बर 29, 2025 By realtodaynews94@gmail.com कोई टिप्पणी नहीं ताइवान का पलटवार ,काउंटर कॉम्बैट एक्सरसाइज लॉन्च, तीनों सेनाएं हाई अलर्ट पर में

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में एक बार फिर भू-राजनीतिक तनाव तेजी से बढ़ गया है चीन ने ताइवान पर दबाव बढ़ाने की रणनीति के तहत उसे पांच दिशाओं से घेरते हुए बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास शुरू कर दिए हैं इस सैन्य अभ्यास में चीन की थलसेना, नौसेना और वायुसेना की संयुक्त भागीदारी देखी जा रही है चीन की ओर से ताइवान और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को दिया गया एक मजबूत सैन्य और राजनीतिक संदेश मान रहे हैं चीनी सेना के मुताबिक यह अभ्यास ताइवान के चारों ओर समुद्री और हवाई क्षेत्रों में किया जा रहा है,

जिसमें युद्धपोतों की तैनाती, लड़ाकू विमानों की उड़ान, मिसाइल यूनिट्स की गतिविधियां और समुद्री घेराबंदी जैसे अभ्यास शामिल हैं चीन का कहना है कि यह ड्रिल उसकी संप्रभुता की रक्षा और अलगाववादी गतिविधियों को रोकने के लिए की जा रही है बीजिंग लंबे समय से ताइवान को अपना अभिन्न हिस्सा बताता रहा है और बल प्रयोग से भी पीछे न हटने की चेतावनी देता रहा है चीन के सैन्य अभ्यास की घोषणा के तुरंत बाद ताइवान ने भी कड़ा रुख अपनाया है ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने काउंटर कॉम्बैट एक्सरसाइज शुरू करने की पुष्टि करते हुए बताया कि देश की थलसेना, नौसेना और वायुसेना तीनों को हाई अलर्ट पर रखा गया है ताइवान ने अपने हवाई क्षेत्र और समुद्री सीमाओं की निगरानी बढ़ा दी है और रडार सिस्टम को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है

चीन की हर सैन्य गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जा रही है जवाबी अभ्यास के तहत तटीय रक्षा, संभावित हवाई हमलों से निपटने, समुद्री गश्त और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया जैसी रणनीतियों का अभ्यास किया जा रहा है ताइवान ने साफ किया है कि वह किसी भी उकसावे का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है पिछले कुछ वर्षों में चीन और ताइवान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है चीन की ओर से ताइवान स्ट्रेट में लड़ाकू विमानों की घुसपैठ और सैन्य अभ्यास आम बात हो गई है वहीं ताइवान भी अपनी सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने में जुटा है

मौजूदा हालात में चीन की ओर से पांच दिशाओं से घेराबंदी का यह अभ्यास ताइवान के लिए एक गंभीर चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है चीन इस तरह के अभ्यासों के जरिए ताइवान पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के साथ-साथ यह दिखाना चाहता है कि वह किसी भी स्थिति में ताइवान को अलग होने नहीं देगा दूसरी ओर, ताइवान अपनी लोकतांत्रिक व्यवस्था और स्वतंत्र पहचान को बनाए रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन पर भी भरोसा करता रहा है चीन-ताइवान के बीच बढ़ते तनाव पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भी नजर बनी हुई है अमेरिका और उसके सहयोगी देश पहले ही ताइवान स्ट्रेट में शांति और स्थिरता बनाए रखने की अपील कर चुके हैं

माना जा रहा है कि अगर हालात और बिगड़ते हैं तो इसका असर न सिर्फ एशिया बल्कि वैश्विक व्यापार और सुरक्षा व्यवस्था पर भी पड़ सकता है फिलहाल चीन और ताइवान दोनों ही सैन्य मोर्चे पर सतर्क दिखाई दे रहे हैं जहां चीन अपने सैन्य अभ्यास के जरिए ताकत दिखा रहा है, वहीं ताइवान भी किसी तरह की ढील देने के मूड में नहीं है ऐसे में आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि यह तनाव केवल सैन्य अभ्यास तक सीमित रहता है या फिर यह किसी बड़े टकराव की ओर बढ़ता है

Uncategorized, 🌍वैश्विक

पोस्ट नेविगेशन

Previous Post: धुरंधर के गाने शरारत पर विवाद पर क्रिस्टल का बयान,मैंने कुछ छीना नहीं, जो लिखा था वही होकर रहता है
Next Post: नए साल पर अयोध्या-काशी में भक्तों की लंबी लाइन, 12 लाख भक्तों के पहुंचने की उम्मीद

Related Posts

  • अंडर-19 वर्ल्ड कप, भारत के 5 विकेट गिरे, 136 रन पर संघर्ष; वैभव के बाद पंगालिया आउट Uncategorized
  • पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी वाले मैच का बॉयकॉट करने का ऐलान किया Uncategorized
  • IPL में विवाद ,शाहरुख खान की टीम KKR से बांग्लादेशी क्रिकेटर हटाने के निर्देश,₹9.20 करोड़ में हुई थी खरीद Uncategorized
  • ट्रंप को मादुरो के बेटे की खुली धमकी बोले– वेनेजुएला में सेना भेजी तो व्हाइट हाउस को निशाना बनाएंगे Uncategorized
  • CM भगवंत मान बोले- अकाल तख्त को चैलेंज करने की बात नकली; 2 बैग सबूत सौंपे, नंगे पैर 40 मिनट पेशी में आए सामने Uncategorized
  • लीबिया में प्लेन क्रैश ,तूर्की से लौट रहे थे, तकनीकी खराबी से हादसा,सेना प्रमुख समेत 8 की मौत, जांच जारी Uncategorized

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Categories

Latest Posts

  • DUSU Election Result 2026, ABVP का 3 सीटों पर कब्जा, निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास; जानिए नतीजों के बड़े मायने
  • मोदी सरकार में गर्भवती महिला को खाट पर ढोना पड़ रहा है
  • BJP सरकार ने पटना में छात्रों पर बरसाई लाठियां
  • BJP के एक और रेपिस्ट नेता की खुल गई पोल
  • BJP को बंगाल जितने से बांग्लादेश को फायदा

Latest Posts

  • DUSU Election Result 2026, ABVP का 3 सीटों पर कब्जा, निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास; जानिए नतीजों के बड़े मायने
  • मोदी सरकार में गर्भवती महिला को खाट पर ढोना पड़ रहा है
  • BJP सरकार ने पटना में छात्रों पर बरसाई लाठियां
  • BJP के एक और रेपिस्ट नेता की खुल गई पोल
  • BJP को बंगाल जितने से बांग्लादेश को फायदा

Calendar

अक्टूबर 2026
सोम मंगल बुध गुरु शुक्र शनि रवि
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« सितम्बर    
  • ट्रंप के ज़ीरो आभार वाले बयान के बाद आया ज़ेलेंस्की का थैंक यू अमेरिका पोस्ट Uncategorized
  • ईरान प्रोटेस्ट पर गजेल शर्माहद का बड़ा बयान ,बोलीं– हमारा मकसद आज़ादी है, सत्ता परिवर्तन नहीं Uncategorized
  • बहन की लाश लेकर बैंक पहुंचा भाई नया भारत’ की ये सच्चाई Uncategorized
  • ईरान ने भारत के LPG टैंकरों को दी एंट्री क्या खत्म होगा गैस संकट Uncategorized
  • लखनऊ मॉडल में योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान,देश में दो नमूने; अखिलेश ने बताया राजनीतिक आत्मस्वीकृति Uncategorized
  • बिलासपुर में कांग्रेस का हंगामा,बिजली बिल और धान खरीद को लेकर प्रदर्शन, बैरिकैडिंग तोड़ी ,वाटर कैनन से भीड़ रोकी 🌍वैश्विक
  • फिनाले: गौरव खन्ना बने विनर, पवन सिंह की हिम्मत ने जीता दिल, सलमान खान की आंखें नम 🎬मनोरंजन
  • बांग्लादेश,Usman Hadi के समर्थकों की हिंसा में दंगाइयों ने लगाई आग, 28 पत्रकार 9वीं मंजिल पर फंसे, 3 घंटे तक हाहाकार Uncategorized

About Realtodaynews

Realtodaynews ek independent digital news platform hai jo aapko deta hai fast, real aur verified news updates.
Humari team ka focus hai ki har reader tak clear, simple aur sachchi khabar pohchayi ja sake — bina kisi bias, drama ya misinformation ke.

Humara belief simple hai:
“News wahi jo real ho, real wahi jo verified ho.”

  • Aap tak fast aur accurate news pahunchana
  • Fake news aur misinformation se door rehkar verified content provide karna
  • Neutral journalism ko promote karna
  • Har important issue ko simple language me explain karna
  • Har age group ke readers ko usable, sharable aur meaningful content dena

✅ WHY Realtodaynews?

  • Super fast breaking news
  • Pure verified content
  • Genuine journalism, no clickbait
  • Professional writers & editors
  • Har news ka proper research aur cross-check

✅ DISCLAIMER

Realtodaynews par publish hone wali sari news aur content research-based aur trusted sources par tayyar ki jati hai.
Hum kisi political party, organization ya individual se influenced nahi hain.
Website par available information general purpose ke liye hai. Kisi bhi decision ke liye reader khud zimmedar hoga.

Information

  • Contact No : 6287620628, 6200642731

SUBSCRIBE US

  • Youtube : RNN sach aap tak
  • link : https://youtube.com/@rnnsachaaptak?si=pAahnbPCViX9-Mhg

Copyright © 2026 Realtodaynews.

Powered by PressBook News WordPress theme