होर्मुज स्ट्रेट से कच्चा तेल और गैस लेकर भारत आ रहे दो जहाजों पर ईरान ने शनिवार दोपहर गोलीबारी कर दी। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, भारत आ रहे 14 जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट पार करने से ईरान के IRGC ने रोक दिया। फायरिंग के बाद 13 जहाज फारस की खाड़ी में अलग-अलग जगहों पर वापस लौट गए।

एक जहाज में गोलियां भी लगी, जबकि एक जहाज स्ट्रेट पार करने में सफल रहा। घटना के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने भारत में तैनात ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फथअली को तलब करके विरोध जताया।
