अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज पांचवां दिन है। ईरान जंग के पांचवे दिन पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुन लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 88 मौलवियों वाली एक्सपर्ट्स असेंबली ने उन्हें चुना है। वहीं,

इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा है कि अगर अली खामेनेई के बाद ईरान में जो भी नया नेता बनेगा उसे भी खत्म कर दिया जाएगा। काट्ज ने यह भी कहा कि नाम या जगह से कोई फर्क नहीं पड़ता, इजराइल उसे ढूंढ लेगा।
