रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के तुरंत बाद चीन ने आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है चीन के विदेश मंत्रालय वांग यी ने कहा कि भारत-रूस के बीच बढ़ती नज़दीकियों से चीन को कोई समस्या नहीं है और तीनों देश—भारत, चीन और रूस उभरती अर्थव्यवस्थाएँ हैं, जिनके बीच सहयोग बढ़ना वैश्विक स्थिरता के लिए फायदेमंद है तीनों देशों के रिश्ते आपसी सम्मान, संतुलन और साझा हितों पर आधारित हैं, और बीजिंग दोनों देशों के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करना चाहता है यह बयान चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने अपनी नियमित प्रेस ब्रीफिंग में दिया उन्होंने साफ कहा कि बीजिंग भारत और रूस दोनों से अच्छे रिश्ते चाहता है

और त्रिपक्षीय सहयोग को लेकर सकारात्मक हैचीन का यह बयान पुतिन के भारत दौरे के एक दिन बाद सामने आया जैसे ही भारत-रूस वार्ता समाप्त हुई और वैश्विक मीडिया में इसे लेकर चर्चा बढ़ी, चीन ने अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए आधिकारिक टिप्पणी जारी कीयह बयान बीजिंग स्थित चीनी विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया गया यहीं पर प्रवक्ता ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए भारत-रूस संबंधों और चीन की स्थिति पर खुलकर बात की है,चीन के इस बयान के पीछे कई अहम कारण हैं:
1. क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखना:-भारत-रूस की नज़दीकी ने नए क्षेत्रीय समीकरण पैदा किए हैं चीन नहीं चाहता कि उसे इस गठजोड़ से बाहर या असहज समझा जाए
2. ग्लोबल साउथ में अपनी भूमिका मजबूत रखना:- भारत-रूस-चीन तीनों ग्लोबल साउथ के बड़े खिलाड़ी हैंचीन संदेश देना चाहता है कि वह इस समूह का नेतृत्व साझा रूप से करना चाहता है।
3. कूटनीतिक दबाव कम करना:-अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अमेरिका और पश्चिमी देशों की बढ़ती सक्रियता के बीच, चीन चाहता है कि भारत और रूस उसके साथ मिलकर संतुलन बनाए रखें।

4. भारत और रूस दोनों चीन के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण:-रूस उसका पुराना साझेदार है, जबकि भारत एशिया का सबसे बड़ा बाज़ार और शक्ति बन चुका है। चीन दोनों से दूरी नहीं चाहतात्रिपक्षीय सहयोग पर ज़ोर दिया :-भारत, चीन और रूस—अगर साथ काम करें तो एशिया में स्थिरता बढ़ेगी रूस और भारत दोनों को करीबी मित्र बताया है रूस पहले ही पुतिन की यात्रा के दौरान भारत और चीन दोनों को करीबी दोस्त कह चुका है,चीन ने यह भी कहा कि हर देश को स्वतंत्र रूप से अपने रिश्ते बनाने का अधिकार है, चाहे वह भारत-रूस हों या कोई और
