कैरिबियाई द्वीप राष्ट्र क्यूरासाओ ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालिफाई कर इतिहास रच दिया है। करीब 1.56 लाख की आबादी वाला यह छोटा देश अब तक का सबसे कम जनसंख्या वाला राष्ट्र बन गया है जिसने फुटबॉल विश्व कप में जगह बनाई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड आइसलैंड (3.5 लाख आबादी) के नाम था। CONCACAF क्वालिफायर के निर्णायक मुकाबले में क्यूरासाओ ने जमैका के खिलाफ 0-0 ड्रॉ खेलकर अपने ग्रुप में 12 अंक के साथ टॉप किया। इस नतीजे ने टीम की विश्व कप टिकट पक्की कर दी। विशेष बात यह रही कि टीम ने यह उपलब्धि उस समय हासिल की, जब उनके हेड कोच डिक एडवोकेट निजी कारणों से नीदरलैंड में थे ब्लू वेव” नाम से पहचान बनाने वाली क्यूरासाओ टीम में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका जन्म नीदरलैंड में हुआ, लेकिन वे क्यूरासाओ की जड़ें रखते हैं। टीम में ये चर्चित नाम शामिल हैं:जुन्हिन्हो बकुना — पूर्व Rangers मिडफील्डरलियान्द्रो बकुना पूर्व Aston Villa खिलाड़ीजोर्डी पौलीना
यूरोपीय क्लब फुटबॉल से जुड़े डिफेंडरइन खिलाड़ियों के अनुभव और टीम की सामूहिक रणनीति ने क्यूरासाओ को ऐतिहासिक मंजिल तक पहुँचाया है क्वालिफिकेशन की खबर मिलते ही राजधानी विलेमस्टैड में देर रात तक जश्न का माहौल रहा। सड़कों पर फुटबॉल प्रेमियों ने राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए अपनी टीम का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर भी इस उपलब्धि को “छोटे देश का बड़ा चमत्कार” बताया जा रहा है 2026 विश्व कप में टीमों की संख्या बढ़कर 48 होने से छोटे देशों को मौका मिला है, लेकिन क्यूरासाओ का क्वालिफाई करना फुटबॉल दुनिया में एक फेयरटेल की तरह देखा जा रहा है। यह उपलब्धि छोटे राष्ट्रों को साबित करती है कि मजबूत योजना और प्रतिभा से बड़े मंच पर पहुंचा जा सकता है।
