अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 12वां दिन है और हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। ईरान ने दावा किया है कि उसने इजराइल के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा हमला शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने इजराइल और मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। वहीं ईरानी मीडिया का कहना है कि ईरान अमेरिकी टेक कंपनियों के दफ्तरों और डेटा सेंटर्स को भी निशाना बना सकता है।

संभावित टारगेट की सूची में गूगल, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, आईबीएम और ओरेकल जैसी बड़ी कंपनियों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।हालांकि इन दावों की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव पूरी दुनिया
